जिंदगी की वहीं रोज की दिनचर्या से बोर हो गए है तो घूमने के लिए जाएं। और ये सैर की जगह कोई रोमांटिक जगह तो फिर कहना ही क्या। लेकिन हम आपको शिमला या मसूरी जाने के लिए नहीं बता रहे हैं। फिर भी ये जगह शिमला या मसूरी से कम रोमांटिक भी नहीं है। यहां की सैर करने के बाद आप यहीं सोचेंगे कि यहां पर पहले क्यों नहीं आएं। तो आइए जानें कौन सी है ये जगह...
किसी फिल्मी दुनिया सी लगती है ये जगह, यहां पर करें हाथों में हाथ डालें पार्टनर संग रोमांटिक सैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु का नाम तो ज्यादातर आईटी कंपनियों के लिए लिया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कर्नाटक का ये शहर बहुत से प्राकृतिक नजारों से भी भरा हुआ है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक सुंदर नजारें देखने को मिलेंगे जिसको देखना हर किसी की चाह होती है। तो अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक प्लेस पर जाने की चाह रखते हैं तो ये जगह बस आपके लिए है। यहां पर साथी के हाथों में हाथ डाले ऐसा लगेगा कि आप किसी जन्नत की सैर कर रहे हों। चलिए जानें इस खूबसूरत शहर के पास कौन से प्राकृतिक नजारे हैं।
कब्बन पार्क पूरे 300 एकड़ में फैला है। यहां पर अपने साथी के साथ सैर करने का एक अलग ही अनुभव है। बिना किसी शोर-शराबे और खूबसूरत नजारों के बीच साथ में घूमना आप कभी नहीं भूलेंगे। पेड़-पौधों और खिले फूलों के बीच जन्नत जैसी इस जगह पर पार्टनर के साथ जिंदगी की भागदौड़ को भूलकर कुछ पल जरूर बिताएं।
बेंगलुरु से 41 किमी दूर बना है वाइनयार्ड। अगर आप पार्टनर के साथ वाइन पीने के शौकीन हैं तो इस जगह की सैर करना तो बनता है। पहाड़ों पर बसी ये जगह बेहद सुंदर है। यहां पर वाइन का उत्पादन होता है। अगर शहर के शोर-शराबे से दूर किसी शांत जगह की सैर करनी है तो एक बार वाइनयार्ड की सैर जरूर करें।
बेंगलुरु में सबसे खूबसूरत जगह है नंदी हिल्स। पार्टनर के साथ सैर के लिए इससे बढ़िया जगह कोई और नहीं है। इस पहाड़ी से पूरे बैंगलुरु का नजारा 360 डिग्री पर दिखता है। हरी-हरी पहाड़ियों और सूर्यास्त के समय गुलाबी आसमान देखना है तो एक बार बैंगलुरु शहर की सैर जरूर करें।