Valentines Day Trip Ideas and Plans: निदा फाजली की एक शायरी है कि 'होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है, इश्क कीजे फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है।' बात अगर इश्क की हो रही है तो बता दें कि जल्द ही वैलेंटाइन डे वीक आने वाला है। कपल्स के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे भी देते हैं। फिर चाहे वो फूल हो कार्ड हो या फिर प्यार भरे संदेश हो। अपना प्यार जताने के लिए लोग अपने पार्टनर को यह प्यारे-प्यारे तोहफे देते हैं। हालांकि, कई लोग वैलेंटाइन डे पर बाहर घूमने का प्लान भी बनाते हैं और साथ समय बिताकर अपना रिश्ता मजबूत करते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कई बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको देश की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप दो-तीन दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
Valentines Day: वैलेंटाइन डे को बनाना है खास, पार्टनर के साथ इन खूबसूरत जगहों पर जाने का बनाएं प्लान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:30 PM IST
सार
Valentines Day Trip:14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कई बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको देश की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप दो-तीन दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन