फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paranormal Tourism: क्या है पैरानॉर्मल टूरिज्म? भूतिया जगहों पर क्यों जाना पसंद कर रहे हैं लोग

Mon, 27 Jan 2025 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Jan 2025 10:52 AM IST
सार

Paranormal Tourism In India: हाल ही में देश में पैरानॉर्मल टूरिज्म भी काफी बढ़ रहा है और काफी संख्या में लोग यहां जाकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं। तो आइए आज की इस खबर में हम आपको पैरानॉर्मल टूरिज्म के बारे में बताने जा रहे हैं और इसकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे की वजह के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Paranormal Tourism Know about this activity and the craze among people also Know about the places
भारत के पैरानॉर्मल टूरिज्म - फोटो : इंस्टाग्राम

 भारत में टूरिज्म का काफी बोलबाला है। लोग परिवार के साथ घूमने के लिए भारत के कई स्थानों का भ्रमण भी करते हैं। यही नहीं, देश की जीडीपी में इसका 6 प्रतिशत योगदान है। यह भारत के 8 प्रतिशत लोगों को रोजगार भी देता है। हालांकि, पिछले कुछ साल से भारत में टूरिज्म का सिलसिला काफी बढ़ गया है। इन सब के बीच अब हाल ही में देश में पैरानॉर्मल टूरिज्म भी काफी बढ़ रहा है और काफी संख्या में लोग यहां जाकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं। तो आइए आज की इस खबर में हम आपको पैरानॉर्मल टूरिज्म के बारे में बताने जा रहे हैं और इसकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे की वजह के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

Paranormal Tourism Know about this activity and the craze among people also Know about the places
भारत के पैरानॉर्मल टूरिज्म - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या होता है पैरानॉर्मल?
सबसे पहले बात करते हैं कि क्या होता है पैरानॉर्मल। पैरानॉर्मल शब्द किसी भी असामान्य चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आपने कई बार पैरानॉर्मल एक्टिविटी के बारे में भी सुना होगा। ऐसे में पैरानॉर्मल टूरिज्म का मतलब है। ऐसी जगह घूमना जो काफी डरावनी हो। आज के लोगों को एडवेंचर करना काफी पसंद है। ऐसे में वे लोग ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं, जहां उन्हें बेहद अलग अनुभव हो।  

Paranormal Tourism Know about this activity and the craze among people also Know about the places
भारत के पैरानॉर्मल टूरिज्म - फोटो : इंस्टाग्राम

पैरानॉर्मल टूरिज्म का बढ़ रहा है क्रेज
भारत देश में पैरानॉर्मल टूरिज्म का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया ही वह प्लेटफार्म है, जो हर किसी को इसके बारे में अवगत कराती है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हजारों की संख्या में ऐसे वीडियोज मौजूद है, जो भारत की डरावनी जगहों के बारे में जानकारी देता है। यह बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है। इसलिए लोगों बड़ी मात्रा में इस टूरिज्म का अनुभव करने के लिए आगे आ रहे हैं।

Famous Temples in Noida: ये हैं नोएडा के प्रसिद्ध मंदिर, भक्ति के साथ ही मिलती है मन को शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
Paranormal Tourism Know about this activity and the craze among people also Know about the places
भारत के पैरानॉर्मल टूरिज्म - फोटो : इंस्टाग्राम
आइए आपको भारत के पैरानॉर्मल डेस्टिनेशन्स के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर आप किसी भी नई जगह को आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ये हैं भारत के पॉपुलर डेस्टिनेशन
भानगढ़ किला

भानगढ़ किला राजस्थान में स्थित है। भानगढ़ भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। यही नहीं, माना जाता है कि इस किले में किसी तांत्रिक की आत्मा भटकती है और रात में लोगों को यहां पायल की आवाज भी सुनाई देती है। सूर्यास्त के बाद लोगों के यहां आने जाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध है। कई लोगों ने यहां पर कुछ जादुई शक्ति भी महसूस की है।

वाड़ा किला
वाड़ा किला पुण में स्थित है। यह सबसे ज्यादा रहस्यमय और डरावना किला माना जाता है। पौराणिक कहानियों की मानें तो रघुनाथ राव ने पेशवा को मार डाला था, उस समय पेशवा की उम्र काफी कम थी। कई लोगों ने कहा है कि यहां रात के समय अजीब सी आवाजें सुनने को मिली है। ऐसे में शाम के समय में भी यहां आने जाने पर प्रतिबंध है।
 
विज्ञापन
Paranormal Tourism Know about this activity and the craze among people also Know about the places
भारत के पैरानॉर्मल टूरिज्म - फोटो : इंस्टाग्राम
जतिंगा गांव
जतिंगा गांव असम में स्थित है। इस गांव में कई तरह की पैरानॉर्मल एक्टिविटी भी हुई हैं। यह गांव पक्षियों की आत्महत्या के लिए भी जाना जाता है। हर साल यहां पर कई पक्षी काफी अजीब ढंग से मरे हुए पाए जाते हैं। कई लोगों का मानना है कि हर साल यहां पर कई सारे पक्षी आते हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर मरे हुए पाए जाते हैं।

डुमस बीच
डुमस बीच गुजरात में स्थित है। इस बीच का काफी डरावना माना जाता है। यहां पर रह रहे लोगों का कहना है कि इस बीच पर कई तरह की आवाजें आती हैं। लोगों ने यहां पर कई तरह की अजीब हरकतें भी महसूस की हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed