फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों का जीतना चाहते हैं दिल तो उन्हें छुट्टियों में इन जगहों पर ले जाएं घुमाने

Tue, 25 Jun 2019 09:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 25 Jun 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
travelling with your child, must go these destination
अभिभावक के रूप में आप जब कहीं घूमने जाते हैं तो आपको बहुत सोचना पड़ता है कि कहां जाएं?  ऐसी कौन- सी जगह हो सकती है जहां आप अपने बच्चे के साथ बिना किसी भय के घूम सकें। साथ ही साथ आपका बच्चा उन जगहों के बारे में जानकर अपना ज्ञान बढ़ा सके और मस्ती भी। भारत में ऐसी बहुत सी जगहों की भरमार है जहां आप अपने बच्चे के साथ घूमकर उसका मनोरंजन भी कर सकती हैं और ज्ञान भी बढ़ा सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप अपने बच्चे के साथ सैर कर सकती हैं..

 
travelling with your child, must go these destination
आगरा का ताजमहल   
अगर आप छोटे बच्चे के अभिभावक हैं तो ये जगह आपके घूमने के लिए बिल्कुल सही है। आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी ऐसी ही जगहें है जहां आप आसानी से जा सकते हैं। ताजमहल परिसर में तो नये निर्माण में ब्रेस्टफीडिंग केबिन्स भी बनाए जा रहें हैं। जहां महिलाएं आराम से अपने बच्चे को दूध पिला सकती हैं।
 
travelling with your child, must go these destination
रणथंभौर नेशनल पार्क
बच्चों में जीव-जंतुओं और प्रकृति के प्रति प्रेम, उत्सुकता पैदा करने के लिए जरुरी है कि उहें प्रकृति के करीब ले जाया जाए। रणथंभौर नेशनल पार्क में आप अपने बच्चों को जंगली जानवरों के बारे में बता सकती हैं। राजस्थान में बना ये पार्क टाइगर और अन्य जंगली जानवरों के मामले में समृद्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
travelling with your child, must go these destination
जयपुर और उदयपुर
अगर आप अपने बच्चों को भारत का समृद्ध इतिहास बताना चाहते हैं तो उहें जयपुर और उदयपुर के किलों की सैर जरुर कराएं। इन जगहों पर ले जाकर आप उनके इतिहास का ज्ञान बढ़ाने में मदद करेंगी। ऐसी जगहों की सैर में पढ़ाई के साथ साथ घूमना भी हो जाता है।
 
विज्ञापन
travelling with your child, must go these destination
शिमला
हिमाचल के हिल स्टेशनों में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में से एक है शिमला। प्रकृति की सुंदरता अपने बच्चों को दिखाने के लिए शिमला एक बढ़िया जगह हो सकती है।  भागदौड़ भरी जिंदगी से अलग यहां की खूबसूरत वादियों में आप अपने बच्चे के साथ बगैर किसी भाग दौड़ के सुकुन के पल बिता सकती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed