अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं, तो जाहिर है कि आप कई जगहों पर घूम चुके होंगे? साथ ही कई नई जगहों पर जाने की प्लानिंग कर रहे होंगे? जहां एक तरफ कई लोगों को नई-नई जगहों को देखना और उनके बारे में जानना बेहद पसंद होता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को नई जगहों के खाने का स्वाद लेना काफी पसंद होता है। ऐसे में लोग अपने पार्टनर, अपने परिवार, दोस्तों या कई लोग तो अकेले ही यात्रा पर निकल जाते हैं। वहीं, ऐसे में अगर आप भी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं, जिनका ध्यान आपको ट्रिप पर जाते समय रखना चाहिए। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65680a8edec850cdc60a2439","slug":"travelling-tips-keep-these-four-things-in-mind-while-traveling-2023-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैमिली या दोस्तों संग जा रहे हैं घूमने तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना जेब पर पड़ सकता है असर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
फैमिली या दोस्तों संग जा रहे हैं घूमने तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना जेब पर पड़ सकता है असर
Thu, 30 Nov 2023 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 30 Nov 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
ट्रिप पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
- फोटो : istock
ट्रिप पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान-
नंबर 1
- आप जहां का भी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, वहां के बारे में पहले जानकारी जुटाएं। आप अपने किसी लोकल दोस्त से, जो उस जगह पर रहता हो या इंटरनेट पर सर्च करके उस जगह के बारे में जान सकते हैं कि आपको कहां घूमना है, वहां कौन-कौन सी जगह हैं, किराया कितना है आदि। इससे आप बजट बनाकर चल सकते हैं।
ट्रिप पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- किसी जगह पर घूमने जाने से पहले ही अपना होटल बुक कर लें। आजकल ऑनलाइन ही आप ये काम कर सकते हैं, जहां पर आपको अच्छा डिस्काउंट भी मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार वहां जाकर रूम बुक करने में मंहगा पड़ जाता है या कई बार टूरिस्ट ज्यादा होने की वजह से होटल मिल भी नहीं पाता। ऐसा करके भी आप अच्छे पैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिप पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- जब भी कहीं जाएं, तो रास्ते के लिए खाना घर से बनाकर ले जाना ही बेहतर हो सकता है। घर का खाना एक तो हेल्दी होता है और दूसरा इससे आपके पैसे भी बचते हैं, क्योंकि रास्ते में ढाबों और रेस्टोरेंस पर काफी महंगा खाना मिलता है।
विज्ञापन
ट्रिप पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- घूमने जा रहे हैं, तो आप एक काम ये कर सकते हैं कि डील या किसी पैकेज के जरिए अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंटरनेट पर थोड़ा समय बिताना होगा और फिर आप अपने बजट में एक अच्छी डील चुन सकते हैं। ऐसा करके भी आपके पैसे बच सकते हैं।