दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में लोग घूमने जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं। ठीक ऐसे ही भारत में भी हर साल काफी पर्यटक पहुंचते हैं और यहां की कई जगहों का दीदार करते हैं। यही नहीं, भारत में कई ऐसे स्टैच्यू हैं, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये देश के काफी बड़े स्टैच्यू हैं, जिन्हें देखने लोग देश ही नहीं विदेशों से भी आते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं देश के उन पांच स्टैच्यू के बारे में, जिनकी ऊंचाई काफी है।
{"_id":"6096239c0fe147344f7b8550","slug":"travel-guide-these-are-the-five-highest-statues-of-india-know-whose-height-is-so-high","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार जरूर करें दीदार: ये हैं देश के पांच बड़े स्टैच्यू, जानें किसकी है सबसे ज्यादा ऊंचाई","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
एक बार जरूर करें दीदार: ये हैं देश के पांच बड़े स्टैच्यू, जानें किसकी है सबसे ज्यादा ऊंचाई
Sat, 08 May 2021 11:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 08 May 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
hanuman statue and statue of unity
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
hanuman statue in shimla jakhu temple
- फोटो : istock
हनुमान जी की मूर्ति
- आपने भारत में कई जगहों पर भगवान हनुमान की मूर्तियां देखी होगी। लेकिन हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास स्थित जाखू पहाड़ी पर हनुमान जी की मूर्ति है। ये मूर्ति काफी ऊंची है और इसकी ऊंचाई 108 फीट है। यहां जाखू मंदिर है, जहां हर साल काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं और इस मूर्ति का दीदार करते हैं।
basaveshwara statue
- फोटो : facebook/K Kalavathi
बसवा स्टैच्यू
- इसके बाद जो स्टैच्यू काफी ऊंचा है, उसका नाम है बसवा स्टैच्यू। ये स्टैच्यू कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित है और इसकी ऊंचाई 33 मीटर यानी लगभग 108 फीट है। इसे भी दूर-दूर से देखने पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
buddha statue
- फोटो : istock
भगवान बुद्ध की मूर्ति
- भगवान बुद्ध की ये मूर्ति दक्षिण सिक्किम में रवंगला के पास बुद्ध पार्क में स्थित है। इसकी ऊंचाई 130 फीट है। इस मूर्ति की बनावट और इसका आकार हर किसी को आकर्षित और हैरान करता है।
विज्ञापन
Thiruvalluvar Statue
- फोटो : istock
तिरुवल्लुवर स्टैच्यू
- तमिनलाडु के कन्याकुमारी में एक छोटे से द्वीप पर तिरुवल्लुवर स्टैच्यू स्थित है। वहीं, बात इसकी ऊंचाई की करें, तो ये स्चैट्यू 41 मीटर ऊंचा यानी 133 फीट का है।