फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places Near Delhi NCR: 5000 रुपये में दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों की करें यात्रा, ट्रैकिंग का भी ले मजा

Sun, 23 Jun 2024 09:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Jun 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
travel destinations Near Delhi NCR under 5000 Rs
दिल्ली के पास ट्रैवल डेस्टिनेशन - फोटो : सांकेतिक फोटो

कई लोगों को घूमने का शौक होता है। वह यात्रा की योजनाएं भी बनाते हैं। लेकिन कामकाज में व्यस्तता और खर्च की चिंता में अक्सर लोग अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाते हैं। कहीं भी यात्रा पर जाने से पहले लोग ये जरूर सोचते हैं कि किसी ऐसी जगह जाएं जहां भारत की खूबसूरती को तो एंजाॅय कर सकें ही साथ ही पैसे भी कम खर्च हों। लोग कम समय में भी ट्रिप प्लान करना चाहते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए कम समय में बजट में आने वाले ट्रैवल डेस्टिनेशन का चयन करना टफ होता है। इसके लिए आप गूगल करते हैं। कहां जाना है? कितने रुपये खर्च होंगे? इन सब का हिसाब लगाते हैं। यहां आपकी इस समस्या का हल है। अगर आप दिल्ली एनसीआर या आसपास के रहने वाले हैं और दो दिनों की रोमांचित ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो 5000 रुपये में आपके लिए घूमने वाली कई जगहें हैं। अगली स्लाइड्स में दिल्ली से पास कम पैसों में घूमने लायक सस्ते ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में जानिए।

travel destinations Near Delhi NCR under 5000 Rs
मसूरी का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

दिल्ली से मसूरी 

किसी हिल स्टेशन जाने का मन है तो मसूरी आपके लिए बजट में घूमने लायक जगह है। देहरादून से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूबसूरत हिल स्टेनश मसूरी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। दिल्ली से मसूरी की दूरी 303 किलोमीटर है। आप लाॅन्ग ड्राइव के तौर पर मसूरी की यात्रा दो दिन में कर सकते हैं। यहां एक रात का रूम का खर्च 2000 रुपए तक है। 500 रुपए तक खाना मिल जाएगा। 

travel destinations Near Delhi NCR under 5000 Rs
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से आगरा

उत्तर प्रदेश का आगरा जिला विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे अहम डेस्टिनेशन होता है। यहां दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल स्थित है। वैसे तो ताज को प्रेम का प्रतीक माना जाता है लेकिन खूबसूरती, कलाकारी और एतिहासिकता को लेकर भी इसका अपना महत्व है। दिल्ली से आगरा की दूरी 233 किमी है। आप यहां ताज के अलावा भी कई अन्य स्मारक और पार्क का आनंद ले सकते हैं। खाना, पीना, रहना और ट्रांसपोर्ट आदि मिलाकर 5000 रुपये तक आप आगरा की यात्रा कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
travel destinations Near Delhi NCR under 5000 Rs
मनेसर - फोटो : Pixabay

दिल्ली से मानेसर

दिल्ली से मानसेर 54 किलोमीटर का रास्ता है। करीब दो घंटे की ड्राइव के बाद आप हरियाणा के मानेसर पहुंच जाएंगे। इस शांत शहर में आपको झील मिलेगी। जिसके पास बैठ कर आप रिलैक्स कर सकते हैं। पिकनिक और फैमिली के साथ समय बिताने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां शीतला माता मंदिर है और सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान का भी भ्रमण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
travel destinations Near Delhi NCR under 5000 Rs
जिम काॅर्बेट - फोटो : istock

दिल्ली से जिम कार्बेट 

प्रकृति से प्यार है तो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जाने के बारे में भी सोचें। यह देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। दिल्ली से जिम काॅर्बेट की दूरी 246 किमी है। यहां आपको 580 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां और स्तनधारियों की 50 प्रजातियां देखने को मिलेंगी। खाना, रहना, ट्रांसपोर्ट मिलाकर दो दिन के लिए आप 4000 रुपये तक के खर्च में ट्रैवल कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed