फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid Ul Adha 2024: देश की प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मस्जिद, जहां ईद-उल-अजहा के मौके पर जा सकते हैं आप

Mon, 17 Jun 2024 09:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Jun 2024 09:13 AM IST
सार

आप ईद उल अजहा की नमाज के लिए देश की सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में जा सकते हैं। इस लेख में भारत की मशहूर और ऐतिहासिक मस्जिदों के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Eid Ul Adha 2024 Historical And Famous Mosques Of India Visit In Bakrid
मस्जिद - फोटो : istock

Eid Ul Adha 2024 Famous Mosques Of India: इस वर्ष 17 जून 2024 को ईद उल अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। ईद उल अजहा कुर्बानी का पर्व है, इसलिए इसे बकरीद भी कहते हैं। बकरीद के मौके पर मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है और इसके बाद अपने परिवार, रिश्तेदारों को मुबारकबाद दी जाती है। साथ ही कुर्बानी करके दान दिया जाता है।



ईद उल अजहा के मौके पर छुट्टी मिल रही है। ऐसे में आप ईद उल अजहा की नमाज के लिए देश की सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में जा सकते हैं। इस लेख में भारत की मशहूर और ऐतिहासिक मस्जिदों के बारे में बताया जा रहा है।
 

Eid Ul Adha 2024 Historical And Famous Mosques Of India Visit In Bakrid
ताज उल मस्जिद, भोपाल - फोटो : istock

ताज-उल-मस्जिद, भोपाल

मध्य प्रदेश के भोपाल में देश की सबसे बड़ी मस्जिद स्थित है। इसे एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिना जाता है। भोपाल की ताज उल मस्जिद के निर्माण की शुरुआत मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के दौर में नवाब सैयद सिद्दीक हसन खान की पत्नी शाह जहां बेगम ने बनवाई थी। बाद में मस्जिद को पूरा उनकी बेटी सुल्तान जहान बेगम ने कराया। इस मस्जिद के निर्माण में करीब 141 वर्ष का समय लगा।

Eid Ul Adha 2024 Historical And Famous Mosques Of India Visit In Bakrid
Jama Masjid Delhi - फोटो : istock

जामा मस्जिद, दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद पूरी दुनिया में मशहूर है। इस मस्जिद का असल नाम मस्जिद ए जहान नुमा है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 1650-56 के बीच कराया था। उस वक्त मस्जिद के निर्माण में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लाल पत्थरों और सफेद मार्बल से मस्जिद तैयार कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Ul Adha 2024 Historical And Famous Mosques Of India Visit In Bakrid
मक्का मस्जिद, हैदराबाद - फोटो : istock

मक्का मस्जिद, हैदराबाद

देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में हैदराबाद की मक्का मस्जिद शामिल है। इसका निर्माण सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने कराया था। इस मंदिर में एक वक्त में बीस हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। इस मस्जिद का मुख्य हाॅल 75 फीट ऊंचा है। 

विज्ञापन
Eid Ul Adha 2024 Historical And Famous Mosques Of India Visit In Bakrid
जामा मस्जिद, आगरा - फोटो : istock

जामा मस्जिद, आगरा

मुगल बादशाह शाहजहां ने कई अद्भुत निर्माण कराए। इन्हीं इमारतों में से एक आगरा का जामा मस्जिद है। इस मस्जिद को शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा की याद में बनवाया था। इस मस्जिद की पश्चिमी दीवार की मेहराबें बहुत खूबसूरत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed