अगर आपको घूमने का शौक है तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको रोमांचित कर देंगी। यहां आपको कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच झील में नौका विहार करने का मौका मिलेगा, तो वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में एक से बढ़कर एक नजारों का भी आनंद मिलेगा। अगर आप खाने पीने का शौक रखते हैं तो यहां हर राज्य या शहर की अलग अलग खास डिश का स्वाद आप ले सकते हैं। लेकिन सबसे खास बात हैं उन रेस्टोरेंट, कैफे या भोजनालय की, जहां आप खाने के लिए जा रहे हैं। आपने देश के अजीबो गरीब रेस्टोरेंट के बारे में जो जरूर सुना होगा। कहीं कब्रिस्तान में खाना सर्व होता है, तो कहीं जेल नुमा रेस्टोरेंट हैं, जिसमें ग्राहक के लिए अपना बैरक होता है और जेल के सिपाही व बंदी आपके लिए खाना सर्व करते हैं। इसी कड़ी में अगर आप ट्रेन में खाना खाने का शौक रखते हैं तो आंध्र प्रदेश में आपको रेल थीम पर आधारित रेस्टोरेंट मिल जाएगा। आंध्र प्रदेश घूमने जाएं तो विजयवाड़ा में खाना जरूर खाएं। यहां एक रेस्टोरेंट चर्चा में है। इस रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को अलग तरह से खाना सर्व किया जाता है। आप भी जानिए विजयवाड़ा के इस खास रेस्टोरेंट के बारे में।
Rail Theme Restaurant: भारत में रेल थीम पर बना है ये खास रेस्टोरेंट, ग्राहक की टेबल पर खाना लाती हैं ट्रेन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन