फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trade Fair 2024: दिल्ली के ट्रेड फेयर में सजे देश-विदेश के स्टाॅल, जानिए प्रवेश शुल्क और घूमने का समय

Fri, 22 Nov 2024 01:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 22 Nov 2024 01:50 PM IST
सार

इस लेख में दिल्ली में आयोजित ट्रेड फेयर के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। कब से और कहां ट्रेड फेयर 2024 का आयोजन हो रहा है। ट्रेड फेयर में शामिल होने के लिए टिकट कितना है और वहां तक पहुंचा कैसे जा सकता है।
 

विज्ञापन
Trade Fair in Delhi 2024 Dates Timings Ticket Price Pragati maidan metro route
दिल्ली ट्रेड फेयर - फोटो : instagram

Trade Fair in Delhi 2024: घूमने के लिए दिल्ली में कई मुख्य आकर्षण वाले स्थान हैं। वहीं दिल्ली की बाजार तो दुनियाभर में मशहूर हैं। कई ऐसी बाजार हैं, जहां छोटी से बड़ी हर चीज आसानी से मिल जाती है। हालांकि अगर आपको देश के विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर चीजें, एक ही स्थान पर चाहिए तो दिल्ली में आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर में शामिल हो सकते हैं।



राजधानी दिल्ली में हर साल ट्रेड फेयर लगता है। जिसमें हर दिन हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। यहां अलग अलग राज्यों के मंडपों पर हस्तशिल्प का सामान बिकता है। लोग क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा विदेशी स्टॉल भी सजे हैं, जिसमें कई देशों की चीजें आपको एक ही स्थान पर मिल सकती है।

इस लेख में दिल्ली में आयोजित ट्रेड फेयर के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। कब से और कहां ट्रेड फेयर 2024 का आयोजन हो रहा है। ट्रेड फेयर में शामिल होने के लिए टिकट कितना है और वहां तक पहुंचा कैसे जा सकता है।
 

Trade Fair in Delhi 2024 Dates Timings Ticket Price Pragati maidan metro route
दिल्ली ट्रेड फेयर - फोटो : instagram

कब से कब तक है ट्रेड फेयर

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन हर साल राजधानी दिल्ली में होता है। इस वर्ष भी ट्रेड फेयर 14 नवंबर 2024 से शुरू हो चुका है। ट्रेड फेयर में 19 नवंबर 2024 से आम लोगों की एंट्री शुरू हो गई है। आपके पास 27 नवंबर तक ट्रेड फेयर नें शामिल होने का मौका है।

Trade Fair in Delhi 2024 Dates Timings Ticket Price Pragati maidan metro route
दिल्ली ट्रेड फेयर - फोटो : instagram

कहां लगा है ट्रेड फेयर

व्यापार मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में लगा है। 27 नवंबर तक होने वाले ट्रेड फेयर में सुबह 9:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक घूम सकते हैं। हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोग ट्रेड  फेयर पहुंच रहे हैं। छुट्टियों और वीकेंड पर ये आंकड़ा बढ़ सकता है।  ऐसे में आप मिड वीक में ट्रेड फेयर देखने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trade Fair in Delhi 2024 Dates Timings Ticket Price Pragati maidan metro route
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

कैसे पहुंचे प्रगति मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर तक

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर में शामिल होने के लिए सबसे नजदीक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन है। सुप्रीम कोर्ट से आप पैदल, रिक्शा या ऑटो के माध्यम से प्रगति मैदान पहुंच सकते हैं। मेले में आम लोग गेट नंबर 3,4 और गेट नंबर 6,10 से एंट्री कर सकते हैं।

अगर खुद की गाड़ी से व्यापार मेला पहुंच सकते हैं तो बेसमेंट पार्किंग 1 में गाड़ी पार्क कर सकते हैं। यहां से भैरो मार्ग और प्रगति टनल से होकर जा सकते हैं। इसके अलावा चिड़ियाघर पार्किंग, भारत मंडपम के नीचे स्थित बेसमेंट पार्किंग 2 का भी उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trade Fair in Delhi 2024 Dates Timings Ticket Price Pragati maidan metro route
G Pay - फोटो : अमर उजाला

ट्रेड फेयर का एंट्री टिकट

व्यापार मेले का टिकट आप आनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए DMRC के आधिकारिक ऐप, भारत मंडपम मोबाइल ऐप (मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी मोबाइल एप),आधिकारिक आईटीपीओ वेबसाइट (www.indiatradefair.com) और डीएमआरसी वेबसाइट (www.itpo.autope.in) से टिकट बुक कर सकते हैं।

ट्रेड फेयर का टिकट वीक डे और वीकेंड पर अलग-अलग है। वीक डे पर वयस्कों के लिए 80 रुपये का टिकट और बच्चों के लिए 40 रुपये टिकट है। वहीं वीकेंड पर वयस्कों का टिकट 150 रुपये प्रति व्यक्ति और  बच्चों का 60 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed