फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May Travel Destinations: मई में नहीं मिल रही छुट्टी तो भी बनाएं सफर का प्लान, इन जगहों पर जाना होगा आसान

Tue, 02 May 2023 12:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 May 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
Tourist Places to Visit in May Month Two Day Visit Places for May Travel Tips in Hindi
मई में घूमने के लिए जगह - फोटो : Istock

Tourist Places To Visit In May Month: बच्चे या पार्टनर कहीं घूमने जाने की जिद कर रहे हैं? काफी समय से सफर पर नहीं गए हैं चो किसी मजेदार ट्रिप की योजना बना सकते हैं। मई का महीना काफी बोरियत वाला होता है। इस महीने में लोगों को घूमने का काफी मन होता है, लेकिन मई में तापमान बढ़ने से गर्मी होने लगती है। ऐसे में सफर पर किसी ऐसी जगह पर जा सकते हैं, जहां इस मौसम में घूमने पर आनंद आए और अधिक गर्मी भी महसूस न हो। हालांकि मई के महीने में घूमने के लिए जगह का चयन करने से पहले छुट्टी पर नजर डालें। इस महीने में न तो कोई पर्व है और न ही कोई सरकारी अवकाश। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के लिए मई महीने में दफ्तर से अवकाश मिलना मुश्किल है। आप छुट्टी लेकर घूमने जा सकते हैं या फिर वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर दफ्तर में शनिवार और रविवार का अवकाश रहता है तो दो दिन का साप्ताहिक अवकाश मिलता है तो वीकेंड ट्रिप पर ऐसी जगहों पर जाएं, जहां दो दिन में घूम सकते हैं। ये रहे मई के महीने में घूमने के लिए बेस्ट जगहें।

Tourist Places to Visit in May Month Two Day Visit Places for May Travel Tips in Hindi
धर्मशाला - फोटो : facebook

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

दिल्ली से धर्मशाला की दूरी 470 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से धर्मशाला पहुंचने में लगभग 10 घंटे का समय लग सकता है। धर्मशाला के लिए आप बस, ट्रेन या कार से जा सकते हैं। अगर समय कम है तो दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट तक फ्लाइट ले सकते हैं। धर्मशाला काफी सुंदर और ठंडा हिल स्टेशन हैं। यहां मई के महीने में आपको हल्के सर्द मौसम का अहसास हो सकता है। प्राकृतिक नजारों के बीच दो दिन सुकून से बिता सकते हैं।

Tourist Places to Visit in May Month Two Day Visit Places for May Travel Tips in Hindi
ऋषिकेश - फोटो : Pexel

ऋषिकेश, उत्तराखंड

दिल्ली से सबसे करीब डेस्टिनेशन में ऋषिकेश का नाम आता है। यहां कम समय और बजट में आसानी से घूमा जा सकता है। गंगा किनारे की शांति का आनंद ले सकते हैं। ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश बेहतरीन जगह है। दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में करीब 5 घंटे का समय लगेगा। यहां ठहरने और घूमने के लिए अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist Places to Visit in May Month Two Day Visit Places for May Travel Tips in Hindi
Lansdowne - फोटो : Istock

लैंसडाउन, उत्तराखंड

उत्तराखंड का लैंसडाउन हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। दो दिन का वक्त निकालकर लैंसडाउन की सैर कर सकते हैं। दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी 258 किलोमीटर है। यहां आप हाइकिंग कर सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता को निहार सकते हैं।

विज्ञापन
Tourist Places to Visit in May Month Two Day Visit Places for May Travel Tips in Hindi
kasroli - फोटो : facebook

केसरोली, राजस्थान

राजस्थान में केसरोली महल स्थित है। दिल्ली से केसरोली की दूरी 160 किलोमीटर है। पहाड़ की चोटी पर स्थित इस महल में राजसी विरासत का अनुभव लिया जा सकता है। वीकेंड ट्रिप पर आप केसरोली फोर्ट में छुट्टी मना सकते हैं। कपल के लिए यह जगह काफी मजेदार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed