Tourist Places Near Siddharthnagar : उत्तर प्रदेश के कुछ जिले पर्यटन के लिहाज से विश्व प्रसिद्ध हैं। यूपी में रहने वाले आगरा, वाराणसी, अयोध्या और मथुरा तो घूम ही लेते हैं लेकिन इस बार नेपाल सीमा पर बसे जिले सिद्धार्थ नगर की सैर कर सकते हैं। सिद्धार्थ नगर राजधानी लखनऊ से 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जिले का नाम महात्मा बुद्ध के बचपन के नाम सिद्धार्थ पर रखा गया है। सिद्धार्थ नगर का संबंध महात्मा बुद्ध से जुड़ा है। सिद्धार्थनगर में कई पर्यटन स्थल हैं, जो धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखते हैं। कम पैसों और कम समय में सैर के लिए सिद्धार्थनगर की यात्रा करें।
Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर के आसपास हैं कम भीड़ भाड़ वाले ये पर्यटन स्थल, बजट में कर सकते हैं सैर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन