फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर के आसपास हैं कम भीड़ भाड़ वाले ये पर्यटन स्थल, बजट में कर सकते हैं सैर

Wed, 26 Jul 2023 05:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Jul 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Tourist Places Near Siddharthnagar travel places Visit
Siddharthnagar - फोटो : facebook

Tourist Places Near Siddharthnagar : उत्तर प्रदेश के कुछ जिले पर्यटन के लिहाज से विश्व प्रसिद्ध हैं। यूपी में रहने वाले आगरा, वाराणसी, अयोध्या और मथुरा तो घूम ही लेते हैं लेकिन इस बार नेपाल सीमा पर बसे जिले सिद्धार्थ नगर की सैर कर सकते हैं। सिद्धार्थ नगर राजधानी लखनऊ से 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जिले का नाम महात्मा बुद्ध के बचपन के नाम सिद्धार्थ पर रखा गया है। सिद्धार्थ नगर का संबंध महात्मा बुद्ध से जुड़ा है। सिद्धार्थनगर में कई पर्यटन स्थल हैं, जो धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखते हैं। कम पैसों और कम समय में सैर के लिए सिद्धार्थनगर की यात्रा करें।


 

Tourist Places Near Siddharthnagar travel places Visit
Shauhratgarh - फोटो : facebook

शोहरतगढ़ पैलेस

सिद्धार्थनगर के सबसे सुंदर स्थलों में से एक शोहरतगढ़ पैलेस है। इतिहास पसंद लोग महल घूमने आ सकते हैं। यहां महल के राजा के साथ ही शाही परिवार से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी।

Tourist Places Near Siddharthnagar travel places Visit
मंदिर - फोटो : Istock

योगमाया मंदिर

सिद्धार्थ नगर के जोगिया गांव में योगमाया मंदिर स्थित है। मान्यता है कि सोमवार और शुक्रवार को देवी योगमाया माता के दर्शन करने और प्रसाद चढ़ाने से क्या होती है। आसपास के लोग मुंडन संस्कार के लिए इस मंदिर में आते हैं और मंदिर परिसर में मौजूद पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं। महामाया मंदिर के नाम से भी यह जगह प्रसिद्ध है, जो कि गौतम बुद्ध की मां के नाम रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist Places Near Siddharthnagar travel places Visit
budhpark - फोटो : facebook

बुद्ध विहार पार्क

सिद्धार्थनगर में बुद्ध विहार नाम का सुंदर पार्क है। यह नौगढ़ में स्थित है। इस पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित हैं। बच्चों के लिए झूले, सुंदर फूलों वाले पौधे छुट्टी का मजा बढ़ा देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed