फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से सटे हुए हैं ये 4 टूरिस्ट प्लेस, प्रकृति की असली खूबसूरती देखनी है तो जरूर घूमें

Sun, 11 Aug 2019 11:09 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 11 Aug 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Tourist places near delhi to visit
solo travel
अगर आप अपनी व्यस्त जीवनशैली में उलझ गए हैं और दो पल सुकूं चाहते हैं तो यात्राओं से बेहतर कोई जरिया नहीं है। प्रकृति के बीच हो आइए, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आप दिल्ली व नोएडा में रहते हैं तो एक दिन की छुट्टी पर ही आप नैनी लेक और ओखला पक्षी विहार घूम सकते हैं। यहां आपको सुकून मिलेगा। इसके अलावा भी तीन बेहतरीन जगहें हैं जो दिल्ली से सटी हुई हैं, जहां आपको प्रकृति का असली नजारा  एवं खूबसूरती देखने को मिलेगी और तरोताजा महसूस करेंगे। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

 
Tourist places near delhi to visit
travel
आप दिल्ली के नैनी लेक घूमकर खुद को तरोताजा कर सकते हैं। यहां कम खर्च में आप अच्छा लुफ्त उठा सकते हैं। नैनी लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में है। अगर आप दिल्ली या नोएडा में रहते हैं तो महज सौ रुपए में यहां पहुंच जाएंगे। यहां पूरे दिन रुकने और खाने-पीने का खर्च 500 होगा। लेक के खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच  तक है। यहां के रमणीय नजारों के बीच आपको सुकून मिलेगा। फैमिली के साथ जा रहे हैं तो भी यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। 
 
Tourist places near delhi to visit
ट्रैवल
दिल्ली में ही ओखला पक्षी विहार है।यहां 300 सौ प्रकार के पक्षियों  की प्रजातियां  पाएं जाते हैं। यह स्थान दिल्ली और नोएड़ा के बॉर्डर पर है। यहां आपको दूर-दराज से आएं प्रवासी पक्षी भी नजर आएंगे। इसके अलावा कुदरती नजारों के बीच बहुत ही अच्छा अनुभव होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist places near delhi to visit
ट्रैवल
आपको प्रकृति और पक्षियों के बीच जाना पसंद है तो सुल्तानपुर स्थित राष्ट्रीय उद्यान घूम सकते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह सबसे सही जगह है। करीब सौ साल से यह स्थान पक्षियों और झील की खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते आ रहा है। यहां विदेश से आने वाले पक्षी सितंबर महीने से आने शुरू हो जाते हैं और मार्च तक झील और  वहां के आस-पास के जगहों पर आराम करते है। यहां करीब 250 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दिल्ली से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है जहां आप एक दिन में ही जाकर आ सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Tourist places near delhi to visit
ट्रैवल
अगर आप परिवार के साथ पिकनिक की सोच रहे हैं तो दिल्ली से सटी हुई दमदमा लेक जा सकते हैं। यहां आप अपना अच्छा समय परिवार के साथ बिता सकते है। ये झील दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर है। यहां आप नौका विहार का भी लुफ्त उठा सकते है। इसे दमदमा लेक के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सस्ती और बेहतरीन ट्रिप साबित होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed