फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई के पास स्थित हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, लॉकडाउन के बाद बना सकते हैं घूमने का प्लान

Thu, 13 May 2021 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 May 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
tourist guide These beautiful hill stations are located near Mumbai you can plan to visit after lockdown
trip - फोटो : istock

गर्मियों का मौसम आते ही लोग ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, जहां वो अपना शानदार समय गुजार सके और जहां का मौसम काफी खुशनुमा हो। इसके लिए लोग अच्छे हिल स्टेशन की तलाश करते हैं। वहीं, ऐसे कई हिल स्टेशन मुंबई के पास स्थित हैं। लेकिन मौजूदा समय में लॉकडाउन और कोरोना काल की वजह से वहां जाना मुमकिन तो नहीं है, लेकिन लॉकडाउन के बाद आप इन जगहों का प्लान जरूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन हिल स्टेशन के बारे में।

tourist guide These beautiful hill stations are located near Mumbai you can plan to visit after lockdown
Lonavla - फोटो : istock

लोनावला

  • लोनावला की मुंबई से दूरी लगभग 95 किलोमीटर की है, और इस दूरी को तय करने में लगभग दो घंटे का समय लगता है। यहां आप डेला एडवेंचर पार्क, विसापुर किला, बुशी बांध, वाटरफॉल, गुफाएं, मंदिर समेत कई खूबसूरत पॉइंट्स देखने के लिए पहाड़ियों पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
tourist guide These beautiful hill stations are located near Mumbai you can plan to visit after lockdown
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र - फोटो : Facebook/Your Amazing Places

महाबलेश्वर

  • मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी लगभग 275 किलोमीटर है, और इस दूरी को तय करने में आपको पांच घंटे का समय लग सकता है। यहां आप महाबलेश्वर मंदिर, वेन्ना झील, कई अच्छे बाजार, मैप्रो गार्डन, स्ट्रॉबेरी गार्डन जा सकते हैं। वहीं, यहां सूर्योदय और सूर्यास्त पॉइंट भी है। यहां का वातावरण भी बेहद सुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide These beautiful hill stations are located near Mumbai you can plan to visit after lockdown
Neral - Matheran - फोटो : istock

माथेरान

  • माथेरान जाकर आप प्रकृति के कई सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही यहां ट्रैकिंग भी करने के लिए आप जा सकते हैं। यहां आप चंदेरी की गुफाओं, इरशालगढ़ किला, वाटरफॉल और प्रकृति के कई अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं। यहां आप टॉय ट्रेन की राइड भी कर सकते हैं। यहां आपको बता दें कि मुंबई से माथेरन की दूरी 110 किलोमीटर है, जिसे तय करने में ढाई घंटे का समय लग सकता है।
विज्ञापन
tourist guide These beautiful hill stations are located near Mumbai you can plan to visit after lockdown
Panchgani - फोटो : istock

पंचगनी

  • मुंबई से पंचगनी की दूरी लगभग 250 किलोमीटर है, जिसके लिए आपको साढ़े चार घंटे का समय लग सकता है। यहां आप पैराग्लाइडिंग के मजे ले सकते हैं, टेबल लैंड और पंचगनी वैक्स म्यूजियम घूमने जा सकते हैं। साथ ही यहां आप कई तरह की एक्टिविटी जैसे- गो कार्टिग और साइटसीन का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed