फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दिल्ली के वो पर्यटन स्थल, जहां लॉकडाउन के बाद घूमने जा सकते हैं आप

Wed, 12 May 2021 10:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 May 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
tourist guide These are beautiful tourist places of Delhi you can visit after lockdown
इंडिया गेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

घूमने का शौक रखने वाले लोगों के लिए देश की राजधानी में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां वो कई अच्छी-अच्छी जगहों का दीदार कर सकते हैं। हालांकि, देश में कोरोना काल होने की वजह से अभी इन जगहों पर लोग नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन जब ये लॉकडाउन खुलेगा, तो लोग घूमने का प्लान बनाएंगे। ऐसे में आप उस वक्त दिल्ली का रूख भी कर सकते हैं, क्योंकि यहां की कई जगहें आपका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

tourist guide These are beautiful tourist places of Delhi you can visit after lockdown
Red Fort - फोटो : istock

लाल किला

  • लाल किला हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस किले का निर्माण मुगल वास्तुकला द्वारा लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। यहां आपको संग्रहालय, पारंपरिक हस्तशिल्प, सजावटी सामान, कृत्रिम गहने आदि देखने को मिलेंगे। शाम के वक्त यहां होने वाले लाईट व साउंड शो का आनंद भी आप ले सकते हैं। लाल किले में जाकर आपको एक अलग अनुभवन मिलने वाला है।
tourist guide These are beautiful tourist places of Delhi you can visit after lockdown
हुमायूं का मकबरा - फोटो : Social media

हुमायूं का मकबरा

  • हुमायूं का मकबरा अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। से हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। इस मकबरे को लाल पत्थर व संगमरमर से मिलाकर बनाया गया है। ये मकबरा मुगल वास्तुकला को प्रदर्शित करता है। यहां हुमायूं और मुगलों के कुछ खास सदस्यों की समाधि भी बनाई गई है। यहां जाकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं और अच्छी तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide These are beautiful tourist places of Delhi you can visit after lockdown
akshardham temple - फोटो : istock

अक्षरधाम मंदिर

  • दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर जाना अपने आप में अलग अनुभव पाना है। ये दिल्ली के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल में से एक है। यहां आप नौका विहार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंदिर की कैंटीन में मिलने वाले स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां शाम के समय वॉटर शो होता है, जो काफी शानदार होता है और इसे देखने दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
tourist guide These are beautiful tourist places of Delhi you can visit after lockdown
जामा मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

जामा मस्जिद

  • पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। ये मस्जिद इंडो-इस्लामिक व मुगल वास्तुकला का एक अद्भुत नजारा है। यहां एक समय पर काफी संख्या में लोग एक साथ खुदा के आगे सिर झुका सकते हैं। ईद के समय तो यहां का नजारा बेहद ही प्यारा होता है। यहां जाना एकदम मुफ्त है और साथ ही जामा मस्जिद के आसपास कई स्वादिष्ट भोजन मिलते हैं, जिनका आप स्वाद ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed