फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलाई के महीने में इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप, पार्टनर संग बिता सकते हैं रोमांटिक पल

Mon, 05 Jul 2021 11:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Jul 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to visit in India in the month of July
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हर कोई अपने व्यस्त समय में से घूमने का समय निकाल ही लेता है। लोग नई-नई जगहों पर घूमने जाते हैं और वहां से कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। ये जगह इतनी खूबसूरत हैं कि यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं, बात अगर जुलाई के महीने की करें तो ये मानसून का मौसम होता है। इसमें झमाझम बारिश होने के कारण मौसम एकदम सुहावना हो जाता है, जिस कारण लोग अपने पार्टनर संग घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। कोई पहाड़ों की तरफ चला जाता है, तो कोई ऐसी जगह पर जहां वे अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सके और इस जुलाई महीने का भरपूर आनंद ले सके। ऐसे में अगर आप भी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं, जहां आप अपने पार्टनर संग जुलाई के महीने में एंजॉय करना चाहते हैं? तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं।

Tourist guide These are the four best places to visit in India in the month of July
कौसानी गांव, उत्तराखंड - फोटो : Instagram/rashnull

कौसानी

  • उत्तराखंड की हर एक जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिसमें से एक है कौसानी। ये जगह जुलाई के महीने में घूमने के लिए बेहद सही है। यहां से आप हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों को देख सकते हैं। यहां आप कौसानी टी एस्टेट और रूद्रधारी फॉल्स जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पार्टनर के अलावा आप अपने दोस्तों संग भी जा सकते हैं, और खूब एंजॉय कर सकते हैं।
Tourist guide These are the four best places to visit in India in the month of July
Matheran - फोटो : istock

माथेरान हिल

  • माथेरान हिल काफी खूबूसरत जगहों में से एक है। ये जगह महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर स्थित है। यहां आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं और शहरों के शोर-शराबे से बहुत दूर सुकून के पल भी बिता सकते हैं। यहां आप माथेरान टॉय ट्रेन की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां प्रबलगढ़ किले के दीदार करना अपने में एक अलग अनुभव है, साथ ही आप चालोंट झील भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to visit in India in the month of July
Cherrapunji‎ - फोटो : istock

चेरापूंजी

  • चेरापूंजी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे, खूबसूरत झरने और यहां का शांत वातावरण हर कपल को लुभाता है। यहां आप अपने पार्टनर संग नोहकलिकाइ जलप्रपात, सेवेन सिस्टर्स फॉल्स, नोकरेक नेशनल पार्क और इको पार्क जैसी अन्य जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to visit in India in the month of July
शिमला में सैलानियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शिमला

  • जुलाई के महीने में आप शिमला भी जा सकते हैं। यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है, और बीच-बीच में पड़ने वाली बारिश ठंड करने के लिए काफी होती है। यहां पार्टनर संग मॉल रोड की सैर करना अपने आप में अलग अनुभव देता है। यहां घूमने के लिए कुफरी, चैल, नारकंडा जैसी कई जगह हैं, जहां आप अपने पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed