बात जब भी घूमने की होती है, तब इस लिस्ट में लगभग हर कोई नजर आता है। घूमना-फिरना, अपने काम से अलग सुकून के पल बिताना, नई-नई जगहों के बारे में जानकारी एकत्रित करना, नई-नई जगहों पर जाकर तस्वीरें क्लिक करवाना और स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेना आदि हर किसी को पसंद होता है। कोई अपने दोस्तों संग तो कोई अपने पार्टनर संग घूमने का प्लान करता है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की वजह से घूमने वाले पर्यटकों की यात्रा पर ब्रेक लगा हुआ था। लेकिन अब जैसे-जैसे कोरोना के केस घटने लगे, तो ज्यादातर राज्य फिर से अनलॉक की तरफ बढ़ चुके हैं। ऐसे में आप फिर से अपनी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं, मानसून के मौसम में तो भारत में घूमने का अपना अलग ही मजा है। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप इस मानसून में घूमने जा सकते हैं।
{"_id":"60dd5e2ed9454c037d1a488e","slug":"tourist-guide-these-are-the-places-to-visit-in-india-during-the-monsoon-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानसून के मौसम में बना सकते हैं इन जगहों पर घूमने का प्लान, लॉकडाउन की बोरियत हो सकती है दूर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
मानसून के मौसम में बना सकते हैं इन जगहों पर घूमने का प्लान, लॉकडाउन की बोरियत हो सकती है दूर
Thu, 01 Jul 2021 11:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
guwahati shillong highway
- फोटो : istock
शिलांग
- मेघालय में बसा शिलांग हर किसी को अलग ही एहसास कराता है। मानसून के समय यहां जाने का अपना अलग मजा है। यहां आपको धुंधले बादल और प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे, जो आपको स्वर्ग जैसी अनुभूति कराएंगे। इसके अलावा यहां कई झरने भी हैं, जहां जाकर आप एक अलग एहसास ले सकते हैं।
दार्जिलिंग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
दार्जिलिंग
- दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित है, और हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं, मानसून में घूमने के लिए ये जगह काफी सही मानी जाती है। यहां चाय के बागान हैं और साथ ही अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही है। यहां काफी पर्यटक स्थल हैं, जहां आप जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्ग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/coorg
कूर्ग
- सोचिए आप कहीं घूमने गए और वहां आपको घने जंगल मिले, एक शांत जगह मिले, जगलों के बीच में विला या रिजॉर्ट मिले जिसमें आप रह सके, तो कैसा होगा। यकीनन आपको उस जगह से प्यार हो जाएगा, और ये सबकुछ आपको कूर्ग में मिल जाएगा। यहां काफी कॉफी के बागान हैं, झील हैं और जलप्रपात भी हैं। कुल मिलाकर यहां आप मानसून में जाकर एक अच्छा समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन
मुन्नार, केरल
- फोटो : Pixabay
मुन्नार
- मानसून में अगर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, तो वो जगह केरल में स्थित मुन्नार है। दक्षिण भारत की ये जगह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां बारिश होने के साथ ही यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत हो जाता है। यहां चाय के बागान हैं, आप यहां ट्रैकिंग समेत कई अन्य तरह के एडवेंचर कर सकते हैं।