फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैमिली संग जाना चाहते है कहीं घूमने, तो दार्जिलिंग की इन 4 जगह पर जाना न भूलें

Thu, 15 Jul 2021 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Jul 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide Four best places to visit in Darjeeling with family
भारत में घूमने की जगह - फोटो : istock

हर साल लोग अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जाते हैं। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लोग ज्यादातर अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान बनाते हैं। कभी पहाड़ों पर तो कभी गोवा के बीच पर, लगभग हर साल लोग अपने दोस्तों संग इन जगहों पर घूमने जाते हैं। लेकिन लोग अपने परिवार संग घूमने नहीं जा पाते हैं, और जो लोग अपने परिवार के साथ घूमने का सोचते भी हैं तो वे जगह को लेकर उलझन में रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार संग घूमने की सोच रहे हैं, तो आप दार्जिलिंग घूमने जा सकते हैं। ये एक हिल स्टेशन है, जिसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कोलकाता से लगभग 600 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये जगह काफी खूबसूरत है। तो चलिए आपको यहां की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Tourist guide Four best places to visit in Darjeeling with family
kurseong Darjeeling - फोटो : istock

कुर्सोंग

  • कुर्सोंग एक छोटा हिल स्टेशन है जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर साल देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंचते हैं, और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। यहां पहाड़ों पर आपको बादल नजर आ जाएंगे, इन्हें देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप इन्हें पकड़ सकते हैं। ये नजारा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। कुर्सोंग पहुंचने के लिए आपको सिलीगुड़ी से लगभग 50 किलोमीटर के आसपास का सफर तय करना पड़ता है।
Tourist guide Four best places to visit in Darjeeling with family
Lepcha Jagat darjeeling - फोटो : istock

लेप्चाजगत

  • ये दार्जिलिंग में स्थित एक छोटा सा गांव है, जिसकी शहर से दूरी लगभग 15 किलोमीटर के आसपास है। शहरों के शोर-शराबे से दूर यहां आप काफी सुकून भरे पल बिता सकते हैं। यहा आप अपने परिवार संग पिकनिक पर जा सकते हैं। यहां का शांत वातावरण और सुहावना मौसम हर किसी को पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide Four best places to visit in Darjeeling with family
दार्जिलिंग का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

जोरपोखरी

  • जोरपोखरी दार्जिलिंग से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं, जो आपको अच्छा एहसास कराएंगे। यहां झील भी है, जिसके किनारे बैठकर आप अपने परिवार संग समय बिता सकते हैं। हर साल यहां काफी पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide Four best places to visit in Darjeeling with family
Mirik Darjeeling - फोटो : istock

मिरिक

  • मिरिक की खूबसूरती और सुंदरता को देखने के लिए दूर-दराज से हर साल सैलानी पहुंचते हैं। परिवार संग समय बिताने के लिए ये सबसे सही जगह है। यहां आपको चाय के बागान, संतरों के बगीचे और यहां की मिरिक झील देखने को मिल जाएगी। जहां आप अपनी फैमिली संग लुत्फ उठा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed