फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनलॉक के बाद बना सकते हैं मसूरी घूमने का प्लान, जानें किन-किन जगहों की कर सकते हैं सैर

Tue, 15 Jun 2021 11:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Jun 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide After unlock you can plan to visit Mussoorie in uttarakhand
मसूरी - फोटो : Facebook/House of Travel inc.

दोस्तों संग घूमना, नई-नई जगहों पर जाकर मौज-मस्जी करना, नई-नई चीजें देखना, पार्टी करना, एडवेंचर करना आदि। ये सब लगभग हर कोई करना चाहता है, और समय मिलने पर लोग ये करते भी हैं। पर्यटकों की पहली पसंद ज्यादातर पहाड़ ही होते हैं। वो हमेशा पहाड़ों पर ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां वो अपना बेहतरीन समय बिता पाएं और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटें। वैसे तो भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन अगर आप अनलॉक के बाद खुद की बोरियत दूर करना चाहते हैं, पार्टनर संग समय बिताना चाहते हैं, दोस्तों संग पार्टी करना चाहते हैं या कुछ और। ऐसे में आपको मसूरी की तरफ रूख करना चाहिए। उत्तराखंड में स्थित मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, इसलिए यहां एक बार जाना तो आपका बनता ही है। तो चलिए यहां की उन खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।

Tourist guide After unlock you can plan to visit Mussoorie in uttarakhand
kempty fall - फोटो : istock

केम्पटी फॉल्स

  • आप मसूरी में केम्पटी फॉल्स जा सकते हैं। ये जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां वॉटरफॉल के पास नहाने का अलग ही मजा है। गर्मियों के मौसम में तो यहां पर्यटकों का हुजूम पहुंचता है। लोग यहां अपने पार्टनर संग और अपने दोस्तों संग खूब एजॉय करते हैं। यहां आप तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं।
Tourist guide After unlock you can plan to visit Mussoorie in uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Devbhoomi Uttarakhand Connect with Nature

क्लाउड एंड

  • आप मसूरी जाकर क्लाउड एंड के नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। ये वो जगह है, जहां आप बादलों को बड़े ही करीब से देख सकते हैं। मसूरी लाइब्रेरी से इस जगह की दूरी लगभग 8 किलोमीटर के आसपास है। ये काफी शांत जगह है, और आप यहां जाकर अपने सबसे अच्छे पल बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide After unlock you can plan to visit Mussoorie in uttarakhand
mussoorie - फोटो : अमर उजाला

मॉल रोड

  • मसूरी जाकर मॉल रोड जाना आप बिल्कुल न भूलें। यहां एक बड़ा बाजार है, जहां पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते हैं। यहां कई मुख्य स्टोर मौजूद हैं। यहां से आप अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं। कपड़ों से लेकर बाकी कई तरह का सामान आपको यहां मिल सकता है। काफी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं, और काफी खरीदारी करते हैं। साथ ही यहां समय भी गुजारते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide After unlock you can plan to visit Mussoorie in uttarakhand
मसूरी - फोटो : Pixabay

गनहिल

  • मसूरी जाकर आप गनिहल भी जा सकते हैं, जो मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यहां से दिखने वाली बर्फ से ढकी पहाड़ियां और सूरज की झलक हर किसी का मन मोह लेते हैं। प्राचीन काल में जिस वक्त घड़ियां नहीं हुआ करती थी, उस समय इसी चोटी पर गन चलाकर यहां के लोगों को समय बताया जाता था। इसलिए इस चोटी का नाम गनहिल पड़ गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed