फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बाद पार्टनर संग जा सकते हैं रोड ट्रिप पर, ये खूबसूरत रास्ते कर रहे हैं आपका इंतजार

Fri, 04 Jun 2021 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Jun 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
tourist guide After the lockdown you can plan a road trip in these places of India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घूमना-फिरना भी हमारी जिंदगी का एक हिस्सा ही है। लोग समय निकालकर नई-नई जगहों पर घूमने जाते हैं और नए-नए स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेते हैं। दोस्तों संग, पार्टनर संग और परिवार संग घूमने के लिए हर साल अलग-अलग जगहों पर काफी संख्या में लोग जाते हैं। वहीं, कई लोग हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं तो किसी को एडवेंचर वाली जगह पसंद होती हैं। जबकि कई लोग रोड ट्रिप करना भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से लोग रोड ट्रिप का लुत्फ नहीं उठा पाए हैं, और इसकी सबसे बड़ी वजह है कोरोना काल और लॉकडाउन। देश में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर से लगभग सबकुछ बंद हो गया, जिसकी वजह से लोग घूमने भी नहीं जा पा रहे। हालांकि, कोरोना काल के खत्म होने के बाद आप फिर से घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप रोड ट्रिप के शौकीन हैं, तो चलिए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

tourist guide After the lockdown you can plan a road trip in these places of India
mumbai pune highway - फोटो : istock

मुंबई से पुणे

  • अगर आप रोड ट्रिप के शौकीन हैं, और लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से खूबसूरत रास्तों पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे सबसे सही जगह हो सकती है। इस रास्ते पर आप अपने ग्रुप, अपने दोस्तों संग या फिर अपने पार्टनर संग भी जा सकते हैं। यहां रास्ते में आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। मुंबई, पनवेल, लोनावला, एमबी वैली और पुणे तक ये रास्ता जाता है, जिसकी दूरी लगभग 200 किलोमीटर है।
tourist guide After the lockdown you can plan a road trip in these places of India
guwahati shillong highway - फोटो : istock

गुवाहाटी से शिलांग

  • उत्तर-पूर्व का ये खूबसूरत रास्ता आपके रोड ट्रिप को बेहद शानदार बना देगा। रास्ते में आपको बड़े-बड़े पहाड़, सफेद याक और देवदार के पेड़ देखने को मिलेंगे। वहीं, शिलांग की खूबसूरती के तो क्या ही कहने। इस रोड ट्रिप पर जाकर आपको काफी मजे आ सकते हैं। गुवाहाटी, नोंगपोह, उमियम और शिलांग तक ये रास्ता जाता है, जिसकी दूरी लगभग 110 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide After the lockdown you can plan a road trip in these places of India
jaipur highway - फोटो : istock

जयपुर से अजमेर

  • हर साल काफी संख्या में पर्यटक राजस्थान घूमने पहुंचते हैं और यहां के खाने, यहां की जगहों का खूब लुत्फ उठाते हैं। यहां का रेगिस्तान, यहां के लोगों का पहनावा और लोकगीत हर किसी का मन मोह लेते हैं। आप भी अपने ग्रुप के साथ यहां रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। जयपुर, सांभर, रूपनगढ़, किशनगढ़ और अजमेर तक ये रास्ता जाता है, जिसके लिए आपको लगभग 175 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
tourist guide After the lockdown you can plan a road trip in these places of India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बैंगलोर से मैसूर

  • अगर आप चाहते हैं कि वीकेंड में आप कोई रोड ट्रिप करना चाहते हैं और अपने काम की सारी थकान उतारना चाहते हैं, तो फिर ऐसे में आपके लिए बैंगलोर से मैसूर का रोड ट्रिप सबसे बेस्ट हो सकता है। बैंगलोर, रमनगरा, चन्नापटना, श्रीरंगपटना और मैसूर तक के इस रास्ते की दूरी लगभग 145 किलोमीटर है, जिसे आप लगभग पांच घंटे में तय कर सकते हैं। रास्ते में आप हरियाली देखकर खुश हो जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed