घूमना आखिर किसे पसंद नहीं होता? लोग हर साल कहीं न कहीं घूमने का प्लान तो जरूर बनाते हैं और नई-नई जगहों पर जाकर अच्छा समय गुजारते हैं। हालांकि, कोरोना काल की वजह से लॉकडाउन के कारण लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं और लंबे समय से वो कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, कोरोना के केस घटने के कारण कई जगहों पर अनलॉक की प्रक्रिया जारी है, जबकि कई जगहों पर जल्द ही चीजों को धीरे-धीरे खोलने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में जो लोग घूमने के शौकीन हैं, वो फिर से नई-नई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन हमें सावधानियों का पूरा ध्यान रखना है। ऐसे में अगर आप लॉकडाउन के बाद कहीं घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो चलिए आपको हम केरल के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर और परिवार संग जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"60b8710a24f3ac1954269ceb","slug":"tourist-guide-after-the-lockdown-you-can-plan-a-trip-at-these-hill-stations-of-kerala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की बोरियत करनी है दूर, तो जरूर बनाएं केरल के इन हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
लॉकडाउन की बोरियत करनी है दूर, तो जरूर बनाएं केरल के इन हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान
Thu, 03 Jun 2021 11:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पोनमुडी तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित है
- फोटो : istock
पोनमुडी
- पोनमुडी की ऊंचाई समुद्र तल से 1100 मीटर है और ये तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको तिरुवनंतपुरम से 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस जगह पर आप अपने दोस्तों संग, पार्टनर संग, परिवार संग या फिर अकेले भी घूमने जा सकते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यहां आप ट्रेकिंग और हाइकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
मुन्नार, केरल
- फोटो : Pixabay
मुन्नार
- मुन्नार केरल के इडुक्की जिले में स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1600 मीटर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ऊंचाई पर भी चाय की खेती होती है। यहां आपको चाय के कई बगान देखने को मिल जाएंगे। ये हिल स्टेशन काफी ज्यादा खूबसूरत है और हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मालमपुझा केरल का काफी खूबसूरत और पारिवारिक डेस्टिनेशन है
- फोटो : istock
मालमपुझा
- मालमपुझा केरल का काफी खूबसूरत और पारिवारिक डेस्टिनेशन है। ये केरल के पलक्कड़ जिले में स्थित है और यहां आप अपने परिवार संग घूमने के लिए जा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ यहां पहुंचते हैं, और साथ में कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। यहां प्रकृति के कई खूबसूरत नजारे हैं, जिनका आप आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Facebook/Kerala Tourism
वागमन
- अगर आप अपने दोस्तों या पार्टनर संग किसी हिल स्टेशन पर जाकर अच्छा समय बिताना चाहते हैं, और साथ में खूब एंजॉय करना चाहते हैं तो फिर आप वागमन हिल स्टेशन का रूख कर सकते हैं। यहां आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, वाटरफॉल और नारियल के पेड़ देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां आप अपना अच्छा वेकेशन बिता सकते हैं।