फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल के बाद घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर करें शामिल

Wed, 19 May 2021 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 May 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
tourist guide After the Corona period you can go to these places of India
tourist places - फोटो : istock

देश में कोरोना काल होने की वजह से लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजूबर हैं। वहीं, जो लोग घूमने का शौक रखते हैं, वो भी मौजूदा समय में कहीं नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि, कोरोना वायरस से अगर बचना है तो यही सही है कि अभी आप कहीं न जाएं और अपने घर पर ही रहें। वहीं, जब कोरोना काल खत्म हो जाए तो आप कई जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन जगहों को आपको अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

tourist guide After the Corona period you can go to these places of India
Cherrapunji‎ - फोटो : istock

चेरापूंजी

  • चेरापूंजी का अगर आपने अब तक सिर्फ नाम ही सुना है, तो अब कोरोना काल के बाद यहां घूमने का प्लान भी कर सकते हो। मेघालय राज्य में स्थित चेरापूंजी ज्यादा बारिश की वजह से भी जाना जाता है। साथ ही यहां की सीमा बांग्लादेश से भी लगती है। ऐसे में आप यहां से दूर से ही सही, लेकिन बांग्लादेश के नाजरों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के मोमोज और चाय काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।
tourist guide After the Corona period you can go to these places of India
shimla - फोटो : अमर उजाला

शिमला

  • हिमाचल प्रदेश में बसा शिमला अपनी खूबसूरती और बर्फबारी के लिए जाना जाता है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप घूमने के लिए मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, कुफरी, नारकंडा, चैल और तातापानी जा सकते हैं। इसके अलावा यहां जाखू मंदिर के दर्शन भी आप कर सकते हैं, जहां बजरंगबली की काफी ऊंची मूर्ति है, जो आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide After the Corona period you can go to these places of India
मसूरी - फोटो : Facebook/House of Travel inc.

मसूरी

  • उत्तराखंड राज्य में बसा मसूरी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। ये हिल स्टेशन घूमने के लिहाज से काफी सही है और यहां आप अपने पार्टनर, परिवार या फिर दोस्तों संग जा सकते हैं। देहरादून से इसकी दूरी लगभग 35 किलोमीटर है। वहीं, ये जगह शांति के पल बिताने के लिए भी बेहद खास है।
विज्ञापन
tourist guide After the Corona period you can go to these places of India
केरल - फोटो : Facebook/Kerala Tourism

कोच्चि

  • भारत के केरल राज्य में बसे कोच्चि में आखिर कौन नहीं घूमना चाहता, लेकिन अगर आप अब तक यहां नहीं गए हैं तो आपने घूमने का असली मजा मिस कर रखा है। ऐसे में आप कोरोना काल के बाद यहां का प्लान कर सकते हैं। यहां की खूबसूरती, नदियां, झील और नाव की सवारी करने का अलग ही मजा है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed