फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Food Festival: खाने का है शौक तो दुनिया के सबसे मशहूर फूड फेस्टिवल में हो सकते हैं शामिल

Thu, 18 Apr 2024 06:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 Apr 2024 06:05 PM IST
सार

आप अगर घूमने और खाने का शौक रखते हैं तो विश्व के लोकप्रिय फूड फेस्टिवल में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Top World Famous Food Festivals in The World When And Where To Enjoy Food Festival
Food Festival - फोटो : pexel

खाने पीने का शौक रखने वाले अक्सर ही ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें लजीज व्यंजन का स्वाद चखने को मिल सके। किसी इवेंट और बड़े फेस्टिवल्स में तरह तरह के पकवान मिल जाते हैं। ऐसे शौकीन लोगों को अगर लजीज खाने का महोत्सव मिल जाए तो सोने पर सुहाना हो जाए। दुनिया में ऐसे कई फूड फेस्टिवल हैं , जो खाने के शौकीन लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।



इन मशहूर फूड फेस्टिवल में अलग अलग तरह के पकवान और एक ही पकवान की 100 से भी ज्यादा वैरायटी आसानी से मिल जाती है। स्पेन के ला टोमाटिना फेस्टिवल के बारे में तो सुना होगा। लेकिन कुछ ऐसे भी फूड फेस्टिवल हैं, जहां पिज्जा, डम्पलिंग, अल्कोहल, चॉकलेट आदि का फेस्टिवल आयोजित होता है। आप अगर घूमने और खाने का शौक रखते हैं तो विश्व के लोकप्रिय फूड फेस्टिवल में शामिल हो सकते हैं।

Top World Famous Food Festivals in The World When And Where To Enjoy Food Festival
Pizza - फोटो : pexel

इटली का पिज्जा फेस्ट

इटालियन पिज्जा हर किसी को पसंद होता है। अगर आप यूरोप घूमने की योजना बना रहे हैं तो सितंबर के महीने में यहां आयोजित होने वाले पिज्जा फेस्ट में शामिल हो सकते हैं। नेपल्स के पिज्जा फेस्ट में दुनियाभर के हर आकार के पिज्जा शामिल होते हैं, जहां आप नेपोलिटानो, मार्गेरिटा और मारिनारा जैसे 100 से अधिक पिज्जा का स्वाद ले सकते हैं।

Top World Famous Food Festivals in The World When And Where To Enjoy Food Festival
Momo - फोटो : Pexel

हांगकांग का डम्पलिंग फेस्टिवल

डम्पलिंग खाना पसंद है तो कुछ अनोखे मोमोज ट्राई करने के लिए हांगकांग के डम्पलिंग फेस्टिवल में शामिल हो सकते हैं। इस फेस्टिवल में ड्रेगन बोट रेस बाजार, नाचने -गाने के साथ डम्पलिंग खा सकते हैं। ये फेस्टिवल पांचवें चंद्र मास के पांचवें दिन आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top World Famous Food Festivals in The World When And Where To Enjoy Food Festival
Chocolate - फोटो : Pexel

फ्रांस का सैलून डू चॉकलेट

अक्टूबर और नवंबर के महीने में फ्रांस के चॉकलेट फेस्टिवल का हिस्सा बन सकते हैं। इस उत्सव में कई तरह की चॉकलेट का मजा ले सकते हैं। खास बात ये हैं कि इस उत्सव में फैशन शो देख सकते हैं, जिसमें मॉडल्स भी चॉकलेट ड्रेस में वॉक करती हैं। फेस्टिवल में चॉकलेट की मूर्तियां, प्रदर्शनियां, पेस्ट्री वर्कशॉप आदि का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Top World Famous Food Festivals in The World When And Where To Enjoy Food Festival
Food Festival - फोटो : Pexel

जर्मनी का ऑक्टोबरफेस्ट

जर्मनी में सबसे बड़ा बियर फेस्टिवल आयोजित होता है, जहां लाखों बियर लवर्स ऑक्टोबरफ़ेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। इस फेस्टिवल में इतनी बियर शामिल की जाती है, कि हर व्यक्ति उसमें नहा सकता है। साथ-साथ ही यहां के टेस्टी फूड्स का भी मजा ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed