Travel Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे ट्रिप पर जाना पसंद न हो। पहले लोग बस और ट्रेन से सफर करना पसंद करते थे, लेकिन आज के समय में युवाओं के बीच रोड ट्रिप का काफी चलन है। भीड़ वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की बजाए अब लोग अपने दोस्तों और घरवालों के साथ रोड ट्रिप पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं।
{"_id":"6820601aa43e8da50001d30c","slug":"top-travel-tips-to-prepare-for-a-long-road-trip-lambi-road-trip-se-pehle-kaise-taiyari-kare-jaane-2025-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Travel Tips: रोड ट्रिप पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, वरना होंगे परेशान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Travel Tips: रोड ट्रिप पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, वरना होंगे परेशान
Sun, 11 May 2025 02:18 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 11 May 2025 02:18 PM IST
सार
Travel Tips: यदि आप भी रोड ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर ही तैयारी करें, वरना आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
रोड ट्रिप पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Freepik
सबसे पहले गाड़ी की जांच कराएं
- फोटो : Lamborghini
सबसे पहले गाड़ी की जांच कराएं
यदि आप लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये सुनिश्चित करें कि गाड़ी सही हालत में रहे। इसके लिए इंजन ऑइल, ब्रेक, टायर, लाइट्स, बैटरी और एयर प्रेशर की जांच जरूर करें, ताकि रास्ते में आपको किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

रास्ते की जानकारी लें
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते की जानकारी लें
जिस रास्ते से रोड ट्रिप पर जाना है, उसकी जानकारी पहले से ले लें। यानी कि ये पहले से ही पता कर लें कि उस रास्ते में होटल, ढाबे बगैरह हैं या नहीं। खासतौर पर पेट्रोल पंप को चिन्हित कर लें, ताकि आपको कहीं भटकना न पड़े। बीच-बीच में रुक कर गाड़ी की टंकी फुल कराते रहें, ये सबसे जरूरी है।

इन सामानों को साथ रखें
- फोटो : Freepik
इन सामानों को साथ रखें
रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो अपने साथ कुछ सामान अवश्य रखें। इन सामानों में फर्स्ट एड किट, टॉर्च, पावर बैंक और वाहन से जुड़ी जरूरी चीजें जैसे टायर जैक, स्पेयर टायर आदि शामिल हैं। ये चीजें कभी भी आपके काम आ सकती हैं।

पानी की बोतलें और ड्राई स्नैक्स भी साथ रखें
- फोटो : instagram
पानी की बोतलें और ड्राई स्नैक्स भी साथ रखें
रोड ट्रिप पर जाने से पहले घर से ही ड्राई स्नैक्स को साथ रख लें। इनमें मठरी, लड्डू, भेलपुरी, नमकीन, चिप्स जैसे स्नैक्स लंबे समय तक अच्छे बने रहते हैं। पानी की अतिरिक्त बोतलों को भी अपनी गाड़ी में रख लें, ताकि आपको प्यासा न रहना पड़े।