Mothers Day 2025 Travel Ideas: मां के समर्पण, प्रेम और मातृत्व को सम्मान देने के लिए हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 11 मई 2025 को मनाया जा रहा है।
वैसे तो आप अपनी मां को अक्सर ही I Love You बोलते होंगे, लेकिन मदर्स डे को एक उत्सव या त्योहार की तरह मनाते हुए अपनी मांं को खास महसूस कराने के लिए ये दिन जरूर मनाएं। मदर्स डे पर मां के लिए कोई तोहफा, खास सरप्राइज की योजना बना सकते हैं।
हालांकि एक मां के लिए सबसे जरूरी होता है अपने बच्चों के साथ वक्त बिताना। आप उन्हें उनके रोजाना के कामों से छुट्टी देकर कहीं घुमाने ले जा सकते हैं , ताकि वह आराम कर सकें, बच्चों की तरह मस्ती कर सकें, या रिफ्रेश हो सकें।
मदर्स डे तो आज ही है ऐसे में अब आप अगले हफ्ते के लिए भी अभी से ट्रैवल बुकिंग करा लेंगे, इससे अच्छे ऑफर और कम भीड़ का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि इसके लिए किसी सुंदर और सुकून भरी जगह की तलाश कर लें। इस लेख में सुंदर जगहों के कुछ विकल्प दिए जा रहें आप आप अपनी मां को घुमाने ले जा सकते हैं।
2 of 6
ऋषिकेश
- फोटो : AdobeStock
ऋषिकेश
उत्तराखंड का ऋषिकेश गंगा किनारे स्थित है। शांत और प्राकृतिक सुंदरता का संगम यह स्थान योग और आध्यात्मिकता का केंद्र है। यहां की गंगा आरती और आयुर्वेदिक स्पा मां को मानसिक और शारीरिक सुकून देंगे। मां को यहां सुकून और रिफ्रेश महसूस होगा। अगर वह आध्यात्मिकता से जुड़ी है तो उन्हें ऋषिकेश के साथ हरिद्वार भी घूमने में आनंद आएगा।
3 of 6
शिलांग
- फोटो : AdobeStock
शिलांग
अगर मां को हरियाली और पहाड़ पसंद है, तो शिलांग का ट्रिप बिल्कुल परफेक्ट है। एलिफेंट फॉल्स, उमियम लेक और डॉन बॉस्को म्यूजियम जैसी जगहें बेहद खूबसूरत हैं।
4 of 6
उदयपुर
- फोटो : Instagram
उदयपुर
राजस्थान में उदयपुर शहर है जिसे झीलों की नगरी कहा जाता है। उदयपुर अपनी शाही विरासत और शांत झीलों के लिए मशहूर है। लेक पिछोला की बोट राइड, सिटी पैलेस विजिट और रोमैंटिक डिनर के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन।
कुर्ग
कर्नाटक के कुर्ग कॉफी स्टेटस, झरने और घने जंगलों से घिरा स्थल है। अगर आपकी मां प्रकृति प्रेमी है तो यह स्थान उन्हें पसंद आएगा। यहां की शांति और हरियाली उन्हें रिलैक्स कराएगी।