फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की इन रहस्यमयी जगहों को देखकर आपको नहीं होगा यकीन कि ये पृथ्वी पर ही हैं

Fri, 15 Feb 2019 04:46 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 15 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
top five world most mysterious place
travel

दुनिया के सात अजूबों के बारे में तो बहुत से लोगों को पता है और उसके बारे में खूब पढ़ा और सुना है, लेकिन दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो बेहद खूबसूरत और आश्चर्यचकित करने वाली हैं। जहां आपको जाकर ऐसा महसूस नहीं होगा कि आप पृथ्वी पर हैं। कहीं फूलों से भरी लेक तो कहीं कुछ। ऐसे में आप इन बेहतरीन नजारों को देखकर एक खूबसूरत यादें समेट सकते हैं। हमारी धरती पहले से ही कई अद्भुत कलाकृतियों से भरी ही है, लेकिन फिर भी यहां कई ऐसी जगहे मौजूद हैं जो इस दुनिया की नहीं बल्कि दूसरे ग्रह जैसी प्रतीत होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये जगह दुनिया के कौन-कौन से जगहे हैं।

top five world most mysterious place
travel

विशालकाय हाथ
चील के प्रसिद्ध मूर्तिकार मारियो ने चील के एक खूबसूरत रेगिस्तान में यह विशालकाय हाथ बनाया है जो कि पुरी तरह से ऐसा लगता है दैसे की किसी दूसरे ग्रह पर रहने वाले प्राणी का हो। यह कलाकृति चील शहर के एंटोफगास्टा से 46 मील की दूर एक रेगिस्तान में स्थित है। 

top five world most mysterious place
travel

डेड सी, जॉर्डन
आप सभी ने डेड सी के बारे में जरूर सुना होगा। इस समुद्र की खासियत है कि आप बिना हाथ-पांव चलाएं भी तैर सकते हैं। यानी कि अगर आप तैरना नहीं जानते हैं फिर भी यहां आप पानी की गहराई के बीच तैर सकते हैं। नमक की मात्रा ज्यादा होने से इस समुद्र में कोई रह नहीं सकता है इसलिए इसको डेड सी कहा जाता है। लेकिन इसमें मिनरल की ज्यादा मात्रा आपके शरीर के स्वास्थ के लिए बेहतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
top five world most mysterious place
travel

टनल ऑफ लव, यूक्रेन
टनल ऑफ लव यूक्रेन के सबसे प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि शीत युद्ध के दौरान इस सैन्य अड्डों को धुपाने के लिए ट्रेन के पटरियों के आसपास पेड़ लगाए गए थे। जो आज आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह टनल यूक्रेन के Klevan और Orzhiv शहर के बीच मौजूद है।  

विज्ञापन
top five world most mysterious place
travel

रूबी फॉल्स, यूएसए
Tennessee में मौजूद यह वॉटरफाल 145 फीट ऊंचा है। इस वॉरफॉल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस वॉरफाल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये अंडरग्राउंड है जो बेहद खूबसूरत है। यह वॉरफॉल दुनिया भर से आए पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा कनाडा में स्थित धब्बेदार झील पवित्र स्थान माना जाता है, लेकिन यहां जगह-जगह पर जमीन आ जाने के कारण इस पर ऐसे धब्बेदार निशान बन गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed