Offbeat Budget Friendly Places In Himachal Pradesh: किसी हिल स्टेशन पर घूमने की योजना बनाते ही सबसे पहले शिमला -मनाली का नाम याद आता है। हालांकि शिमला मनाली इतने अधिक लोकप्रिय स्थान हैं कि यहां लगभग सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती है। ऐसे में पहाड़ी सुंदरता और प्राकृतिकता का आनंद शांत माहौल में ले पाना संभव नहीं होता। साथ ही इस स्थानों पर सफर का खर्च भी अन्य पर्यटन स्थलों की तुलना में महंगा होता है। लेकिन शिमला-मनाली जैसे नजारे कम पैसों और शांत माहौल के साथ भी मिल सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में कई ऐसी आॅफबीट जगहें हैं, जहां आप 2000 रुपये के अंदर घूम सकते हैं।
{"_id":"67bef3101941b88164048201","slug":"top-five-offbeat-budget-friendly-places-in-himachal-pradesh-2025-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Offbeat Places : महज 2000 रुपये में घूमें हिमाचल प्रदेश की पांच ऑफबीट जगहें, भूल जाएंगे शिमला-मनाली","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Offbeat Places : महज 2000 रुपये में घूमें हिमाचल प्रदेश की पांच ऑफबीट जगहें, भूल जाएंगे शिमला-मनाली
Wed, 26 Feb 2025 05:21 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 26 Feb 2025 05:21 PM IST
सार
अगर आप शिमला-मनाली जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों से हटकर शांत, सस्ती और खूबसूरत स्थलों पर घूमना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की आफबीट जगहें
- फोटो : Instagram
हिमाचल प्रदेश के आफबीट हिल स्टेशन
- फोटो : Instagram
धर्मकोट
- हिमाचल प्रदेश का धर्मकोट शांति और मेडिटेशन का केंद्र माना जा सकता है।
- धर्मकोट की यात्रा के लिए आपको मैक्लोडगंज तक बस मिल जाएगी। वहां से टैक्सी या शॉर्ट ट्रेकिंग करके गंतव्य तक पहुंचें।
- यहां प्रतिव्यक्ति एक दिन का खर्च लगभग 500 रुपये से 1500 रुपये हो सकता है।
- धर्मकोट में घूमने के लिए मेडिटेशन सेंटर, खूबसूरत कैफे और धौलाधार रेंज के शानदार नजारे हैं।
हिमाचल प्रदेश के आफबीट हिल स्टेशन
- फोटो : Instagram
शानगढ़
- हरे-भरे मैदानों के बीच शांति का अनुभव प्राप्त करने के लिए शानगढ़ की यात्रा करें।
- यहां पहुंचने के लिए दिल्ली से ओट की रात्रि बस लें। फिर टैक्सी या स्थानीय बस से शानगढ़ जाएं।
- शानगढ़ यात्रा खर्च लगभग 1000 रुपये से 2000 प्रति दिन का आएगा।
- इस हिल स्टेशन पर हरियाली से ढके पहाड़, पारंपरिक हिमाचली घर, एकांत माहौल का आनंद उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के आफबीट हिल स्टेशन
- फोटो : Instagram
चितकुल
- इस स्थान को भारत का आखिरी गांव कहा जाता है।
- चितकुल पहुंचने के लिए शिमला से सांगला के लिए बस या टैक्सी मिलेगी। यहां से चितकुल की यात्रा कर सकते हैं।
- यहां प्रतिदिन का खर्च लगभग 800 रुपये से 1500 रुपये हो सकता है।
- चितकुल में लकड़ी के पारंपरिक घर, शांत नदी के किनारे का नजारा और पहाड़ी जीवनशैली करीब से देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के आफबीट हिल स्टेशन
- फोटो : Instagram
शोजा
- झरनों और जंगलों के बीच शांति का एहसास हासिल करना चाहते हैं तो शोजा की यात्रा कर सकते हैं।
- भुंतर से बरशैनी तक ट्रैकिंग करके शोजा तक पहुंचा जा सकता है।
- शोजा की यात्रा का खर्च भी दो हजार रुपये के अंतर्गत आ सकता है।
- हिमाचल के इस स्थान पर खूबसूरत झरने, घने जंगल और पहाड़ों से शानदार सूर्यास्त का नजारा देखा जा सकता है।