फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hampi Utsav: कर्नाटक में शुरू होने जा रहा है हम्पी उत्सव, जानिए खासियत और कैसे हो सकते हैं शामिल

Wed, 26 Feb 2025 01:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Feb 2025 01:55 PM IST
सार

कर्नाटक के हम्पी में आयोजित होने वाला यह एक प्रमुख सांस्कृतिक महोत्सव है। इस वर्ष हम्पी उत्सव 28 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 2 मार्च 2025 को होगा।

विज्ञापन
Hampi Utsav 2025 in Karnataka Know date How to Participate and key highlights Hampi utsav me kaise bhaag lein
हम्पी उत्सव - फोटो : instagram
Hampi Utsav 2025 in Karnataka : कर्नाटक का हम्पी शहर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा हम्पी शहर खूबसूरत मंदिरों, खंडहरों और समृद्ध इतिहास के लिए लोकप्रिय है। इस शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है। हर साल यहां हम्पी उत्सव का आयोजन होता है, जिसे विजया उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। कर्नाटक के हम्पी में आयोजित होने वाला यह एक प्रमुख सांस्कृतिक महोत्सव है। इस वर्ष हम्पी उत्सव 28 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 2 मार्च 2025 को होगा।

 
Hampi Utsav 2025 in Karnataka Know date How to Participate and key highlights Hampi utsav me kaise bhaag lein
हम्पी उत्सव - फोटो : instagram

हम्पी उत्सव की खासियत

यह उत्सव तीन दिन तक मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियां - भरतनाट्यम, कर्नाटक संगीत, पारंपरिक नृत्य-नाटिका और यक्षगान जैसे लोक नृत्यों का प्रदर्शन।
  • कठपुतली शो- ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं को कठपुतली नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है।
  • सामूहिक योग सत्र- योग प्रेमियों के लिए विशेष सत्रों का आयोजन।
  • जंबो सावरी (हाथी जुलूस)- सजाए गए हाथियों का शाही जुलूस, जो विजयनगर साम्राज्य की भव्यता को दर्शाता है।
  • विंटेज कार रैली और बाइक स्टंट शो- 1 और 2 मार्च को विशेष रूप से आयोजित किए जाएंगे, जहां विंटेज कारों की रैली और बाइक स्टंट का प्रदर्शन होगा।
  • वाटर स्पोर्ट्स और बोटिंग- कमलपुर लेक में जल क्रीड़ाओं का आनंद लिया जा सकता है।
  • हम्पी बाई स्काई' हेलीकॉप्टर सेवा- पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर से हम्पी के सुंदर दृश्यों का अवलोकन करने का अवसर।
Hampi Utsav 2025 in Karnataka Know date How to Participate and key highlights Hampi utsav me kaise bhaag lein
हम्पी उत्सव - फोटो : instagram

हम्पी उत्सव में कैसे शामिल हों?

हम्पी उत्सव में भाग लेने के लिए आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग तीनों तरीकों से पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग

हम्पी से करीबी हवाई अड्डा विद्यानगर एयरपोर्ट है, जो हम्पी से लगभग 40 किमी दूर स्थित है। यहां से कैब के जरिए हम्पी उत्सव में पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग

अगर आप रेल से हम्पी तक जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन होस्पेट जंक्शन है, जो हम्पी से लगभग 13 किमी की दूरी पर है।

सड़क मार्ग

हम्पी सड़क मार्ग से प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप बस, टैक्सी या निजी वाहन से भी महोत्सव तक पहुंच सकते हैं।

उत्सव के दौरान, स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष परिवहन सुविधाएं और पर्यटन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hampi Utsav 2025 in Karnataka Know date How to Participate and key highlights Hampi utsav me kaise bhaag lein
हनुमान मंदिर हंपी - फोटो : instagram

हम्पी उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, इसलिए होटल और यात्रा के लिए परिवहन की बुकिंग पहले से करा लें। 

हम्पी के पर्यटन स्थल

हम्पी उत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे हैं तो यहां के कुछ शानदार पर्यटन स्थलों की सैर पर भी जा सकते हैं। हम्पी में हजारा राम मंदिर, पत्ताभिराम मंदिर, हिरेबेनकल प्री हिस्टोरिक साइट,प्रसन्नता विरुपाक्ष मंदिर,अनंतशयना मंदिर घूमने भी जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed