फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाल के हैं ये खूबसूरत ट्रैकिंग डेस्टिनेशन, गर्लफ्रेंड और दोस्तों के साथ यहां करें एन्जॉय

Tue, 08 Jan 2019 12:50 AM IST
मोना नारंग एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 08 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
top five jungle tracking in india
jungle trekking
अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं और अपने दोस्तों एवं गर्लफ्रेंड्स के साथ खूब एन्जॉय करना चाहते हैं तो हम आपको पांच खूबसूरत ट्रैकिंग डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं।ये ट्रैकिंग डेस्टिनेशन आपको रिलेक्स रखेंगे और यहां पहुंचने में ज्यादा दिक्कत भी नहीं होगी।इन जगहों पर आप ट्रेन, बस और हवाई जहाज से आसानी से पहुंच सकते हैं। तस्वीरों में जानिए इन खूबसूरत ट्रैकिंग डेस्टिनेशन के बारे में...

 
top five jungle tracking in india
jungle trekking
कान्हा नेशनल पार्क
अगर आपको जंगल भाते हैं, पहाड़ सूकूं देते हैं, नदियां दिल को खुश कर देती हैं तो आप कान्हा नेशनल पार्क जरूर जाएं। यह नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में है। यहां आप 22 विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को देख सकते हैं। इनमें बाघ, भालू, हिरण और दूसरे जानवर शामिल हैं।

कब जाएं
-अक्टूबर से जून के बीच
कान्हा नेशनल पार्क जाने का सबसे मूफीद मौसम अक्टूबर से जून के बीच है। इस मौसम में आप यहां जाकर ट्रैकिंग कर सकते हैं।  

कहां करें ट्रैकिंग
कान्हा नेशनल पार्क की सबसे बड़ी खूबसूरती है इसकी नैसर्गिकता। पार्क के रूप में भी  यह जगंल कुदरती तौर पर खूबसूरत दिखाई देता है।ब्रिटिश लेखक रूडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध किताब जंगल बुक की परिकल्पना यहां के जंगलों पर ही आधारित है। जो ट्रैकर्स हैं और खासतौर पर पहाड़ों की बजाय जंगलों में ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं वो कान्हा नेशनल पार्क उनके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। शुरुआती तौर पर ट्रैकिंग करने वालों के लिए यह एक अच्छी जगह है। दो से तीन घंटे के अंदर आप प्वॉइंट पर होंगे। अक्टूबर मध्य से लेकर जून आखिरी तक का समय यहां ट्रैकिंग के लिए सबसे उपयुक्त है।
 
top five jungle tracking in india
jungle trekking
चेम्बर ट्रैक ( केरल )
दक्षिण भारत के प्रदेशों के बीच केरल का यह ट्रैक ट्रैकिंग के लिए काफी फेमस है। २१,०० मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह ट्रैक युवाओं के लिए काफी रोमांचक है। इस जंगल की ट्रैकिंग के दौरान आपको प्रकृति की बेहद खूबसूरत नजारा दिखेगा। इस जंगल में एक दिल के आकार का लेक भी मौजूद है, जिसे लव-लेक के नाम से भी जाना जाता है। एस ट्रैक को चार से पांच घंटे में पूरा किया जा सकता है। दिसंबर से फरवरी तक इस जंगल का ट्रैकिंग काफी आसानी से किया जा सकता है तो अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह बेहद अच्छा समय है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
top five jungle tracking in india
jungle trekking
पाली वाटरफाल ट्रैक, गोवा
 जब भी हम गोवा की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में बस पार्टी, बीच और वेस्टर्न कल्चर ही याद आता है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा गोवा ने प्राकृतिक खूबसूरतियों को समेट रखा है, जिसमें यह ट्रैक शामिल है। यह ट्रैक गोवा के वालपोई गांव  के पास मौजूद है। हालांकि इस ट्रैक में आपको कोबरा जैसे जहरीले सांपों से भी बचना होगा। आम लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है लेकिन एडवेंचर करने वालों के लिए काफी रोमांचक हो सकता है। इस जगह पर ट्रैकिंग के लिए मानसून के बाद का सही समय है। ताकि आप गोवा की गर्माहट से बच सकते हैं। दो से तीन घंटे के अंदर आप इस ट्रैक को पूरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
top five jungle tracking in india
jungle trekking
बिंसर जीरो प्वाइंट ट्रैक, उत्तराखण्ड
बिंसार उत्तराखण्ड का एक छोटा सा हिस्सा है। बिंसार अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और स्थानीय लोगों के मेहमान नवाजी के लिए काफी प्रसिद्ध है। बिंसार के जंगलों में बंदर, लंगूर और भी कई अन्य जानवर आपको मिल सकते हैं। इस जंगल की ट्रैकिंग के लिए अक्टूबर से नवंबर और फरवरी से मार्च का महीना काफी सही है। बिंसार के जगलों में आप प्राकृतिक सुंदरता को काफी करीब से देख सकते हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed