हम सभी फिल्मी पर्दे पर दिखाए गए हीरो-हीराइन के रोमांस को देखकर बहुत खुश होते हैं और सोचते हैं कि काश हम भी अपने पार्टनर के साथ इतने बेहतरीन लोकेशन पर रोमांस कर सके। आइए आपको बताते हैं ऐसे लोकेशंस जहां फिल्मी सितारों ने बांहें फैलाकर रोमांस किया है। आप भी छुट्टियों में यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
फिल्मों में प्यार-रोमांस दिखाने के लिए ये हैं बॉलीवुड की पसंदीदा जगहें, जरूर घूमें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राग
प्राग यूरोप का सबसे रोमांटिक शहर है। प्राग में बहुत सारी खूबसूरत जगह हैं जो किसी भी कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशंस है। वल्तावा द्वीप, प्राग के तटबंध, बगीचे, Novy svet की सुरमयी गलियां, ओपेरा में लॉज, पुरानी कार या घोड़ा गाड़ी में सवारी। प्यार करने वालों को अपना प्यार व्यक्त करने के लिए प्राग में बहुत सारे बेहतरीन लोकेशन हैं और आपका हनीमून यहां यादगार होगा। प्राग दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। फिल्म रॉकस्टार की ज्यादातर शूटिंग प्राग में हुई हैं, जहां की सड़कों पर रनबीर कपूर ने एक्ट्रेस के साथ खूब रोमांस किया था।
खूबसूरत वादियां और बेहतरीन चाय के बागान और चारों तरफ फैली हरियाली जब हमने फिल्म बर्फी में देखी तो कई कपल्स के बकेट लिस्ट में दार्जिलिंग शामिल हो गया। क्वीन ऑफ हिल्स के नाम मशहूर दार्जिलिंग अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है। कंचनजंगा से सूर्योदय, टाइगर हिल्स और टॉय ट्रेन बहुत कुछ है, जहां आप पार्टनर के साथ एक यादगार लम्हे बिता सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया
फिल्म दिल चाहता है में जब हमने ऑस्ट्रेलिया के लोकेशंस को देखा तो हम सभी को लगा इतनी खूबसूरती भी कहीं होती है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को ख्वाबों से भी ज्यादा सुंदर कहा जाता है। देश का पूरा इलाका आइलैंड से मेनलैंड और रेगिस्तान से घने जंगलों तक फैला हुआ है, जो तमाम अनोखे जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों का घर भी है। वहीं, देश के शहरी इलाके काफी भव्य और आकर्षक हैं। यहां तस्मानिया आइलैंड का प्राकृतिक सौंदर्य है, तो दुनिया का सबसे बड़ा सैंड आइलैंड भी मौजूद है।
स्विटजरलैंड
फिल्म डीडीएलजे में जब बॉलीवुड किंग शाहरुख खान स्विटजरलैंड में रोमांस करते हुए नजर आए तो हम सभी के मन में स्विटजरलैंड बस गया। स्विटजरलैंड एक ऐसा देश है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में फेमस है। यूरोप के इस छोटे से देश में कई टूरिस्ट स्पॉट हैं। जैसे कि जरमैट, मांट्रेक्स शहर, नेशनल पार्क जर्नेज जो कि खूबसूरती से भरपूर है।