फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में प्यार-रोमांस दिखाने के लिए ये हैं बॉलीवुड की पसंदीदा जगहें, जरूर घूमें यहां

Sat, 16 Feb 2019 02:22 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 16 Feb 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
top best destination for honeymoon in the world
travel

हम सभी फिल्मी पर्दे पर दिखाए गए हीरो-हीराइन के रोमांस को देखकर बहुत खुश होते हैं और सोचते हैं कि काश हम भी अपने पार्टनर के साथ इतने बेहतरीन लोकेशन पर रोमांस कर सके। आइए आपको बताते हैं ऐसे लोकेशंस जहां फिल्मी सितारों ने बांहें फैलाकर रोमांस किया है। आप भी छुट्टियों में यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

top best destination for honeymoon in the world
prague

प्राग
प्राग यूरोप का सबसे रोमांटिक शहर है। प्राग में बहुत सारी खूबसूरत जगह हैं जो किसी भी कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशंस है। वल्तावा द्वीप, प्राग के तटबंध, बगीचे, Novy svet की सुरमयी गलियां, ओपेरा में लॉज, पुरानी कार या घोड़ा गाड़ी में सवारी। प्यार करने वालों को अपना प्यार व्यक्त करने के लिए प्राग में बहुत सारे बेहतरीन लोकेशन हैं और आपका हनीमून यहां यादगार होगा। प्राग दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। फिल्म रॉकस्टार की ज्यादातर शूटिंग प्राग में हुई हैं, जहां की सड़कों पर रनबीर कपूर ने एक्ट्रेस के साथ खूब रोमांस किया था। 

top best destination for honeymoon in the world
Sikkim. Darjeeling
दार्जिलिंग

खूबसूरत वादियां और बेहतरीन चाय के बागान और चारों तरफ फैली हरियाली जब हमने फिल्म बर्फी में देखी तो कई कपल्स के बकेट लिस्ट में दार्जिलिंग शामिल हो गया। क्वीन ऑफ हिल्स के नाम मशहूर दार्जिलिंग अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है। कंचनजंगा से सूर्योदय, टाइगर हिल्स और टॉय ट्रेन बहुत कुछ है, जहां आप पार्टनर के साथ एक यादगार लम्हे बिता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
top best destination for honeymoon in the world
australia

ऑस्ट्रेलिया
फिल्म दिल चाहता है में जब हमने ऑस्ट्रेलिया के लोकेशंस को देखा तो हम सभी को लगा इतनी खूबसूरती भी कहीं होती है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को ख्वाबों से भी ज्यादा सुंदर कहा जाता है। देश का पूरा इलाका आइलैंड से मेनलैंड और रेगिस्तान से घने जंगलों तक फैला हुआ है, जो तमाम अनोखे जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों का घर भी है। वहीं, देश के शहरी इलाके काफी भव्य और आकर्षक हैं। यहां तस्मानिया आइलैंड का प्राकृतिक सौंदर्य है, तो दुनिया का सबसे बड़ा सैंड आइलैंड भी मौजूद है। 

विज्ञापन
top best destination for honeymoon in the world
switzerland

स्विटजरलैंड
फिल्म डीडीएलजे में जब बॉलीवुड किंग शाहरुख खान स्विटजरलैंड में रोमांस करते हुए नजर आए तो हम सभी के मन में स्विटजरलैंड बस गया। स्विटजरलैंड एक ऐसा देश है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में फेमस है। यूरोप के इस छोटे से देश में कई टूरिस्ट स्पॉट हैं। जैसे कि जरमैट, मांट्रेक्स शहर, नेशनल पार्क जर्नेज जो कि खूबसूरती से भरपूर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed