फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेब खाली होने के चलते नहीं कर पा रहे हैं ट्रैवलिंग तो करें ये काम, होगी एडवेंचर यात्रा

Fri, 03 May 2019 12:49 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 03 May 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
tips for travelling in low budget

कॉलेज के दिनों में हर किसी का मन करता है कि दोस्तों के साथ किसी बढ़िया से डेस्टिनेशन पर जाएं। जहां खूबसूरती, शांति और एडवेंचर का कॉम्बो हो। लेकिन कॉलेज के वक्त बजट के चलते मन मार लेते हैं और कई ऐसी बेहतरीन यात्राएं नहीं कर पाते जो शायद हमारी जिंदगी को बदल देती। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप कॉलेज के टाइम में छोटी-छोटी यात्राओं का अनुभव ले सकते हैं। 

tips for travelling in low budget

टेंट में खर्च करें
किसी होटल व होमस्टे में रहने के बजाए आप टेंट में पैसा खर्च करें। टेंट का खर्च होटल और होमस्टे के मुकाबले बहुत कम होगा और आपका एकस्ट्रा खर्च बच सकता है। कभी-कभी कई ऐसे ट्रेक्स होते हैं जहां आपको टेंट में रात बितानी पड़े। ऐसी ट्रेक्स किसी व्यस्त पहाड़ी शहर में लंबी छुट्टियां बिताने से कई ज्यादा रोमांचक और सस्ता होता है। 

tips for travelling in low budget

ट्रैवलिंग के दौरान हमेशा एक पानी की बोतल लेकर जरुर चलें। इससे आपको बार-बार पानी की बोतल खरीदनी नहीं पड़ेगी और एक्सट्रा खर्च आपके बच जाएंगे। जिसका उपयोग आप आगे कर सकते हैं। इसके अलावा पानी की बोतलें वहां की प्रकृति को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि वहां के नेचर को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for travelling in low budget

डिस्काउंट्स होटल ढूंढें
कई बार किसी शहर में होटल्स बहुत महंगे होते हैं। पर ऐसे वक्त में आप अपना दिल छोटा ना करें और कई सारी वेबसाइट्स पर समय बिताकर कम दाम वाले होटल खोजें। की बार पांच सितारा होटल भी आपको डिस्काउंट दे देता है। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले सस्ते होटल की बुकिंग कर लें।

विज्ञापन
tips for travelling in low budget

ब्लॉग्स पढ़ें
कई ऐसे ट्रैवलर होते हैं जो बेहद कम पैसे में दुनिया की सैर कर रहे होते हैं और अपनी कहानियों को वो शेयर करते हैं। इसलिए आप ट्रैवल ब्लॉग्स पढ़ें। ताकि आपको इस बात का आइडिया मिल सके कि किस तरह कम दाम में यात्रा करें। इसके अलावा अजनबियों से भी बात करें।  सफर के दौरान यह भी ज़रूरी है की आप जहां सफर कर रहे हो वहां के स्थानीय लोगों से बोल चाल बढ़ाएं ताकि आप उनके बारे में और उनकी जगह के बारे में और जान सकें। कई बार रहने-खाने की कई दिक्कतें तो लोगों से बस बात करके ही हल हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed