{"_id":"5ccbeb7fbdec2207843bec28","slug":"tips-for-travelling-in-low-budget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेब खाली होने के चलते नहीं कर पा रहे हैं ट्रैवलिंग तो करें ये काम, होगी एडवेंचर यात्रा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
जेब खाली होने के चलते नहीं कर पा रहे हैं ट्रैवलिंग तो करें ये काम, होगी एडवेंचर यात्रा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 03 May 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉलेज के दिनों में हर किसी का मन करता है कि दोस्तों के साथ किसी बढ़िया से डेस्टिनेशन पर जाएं। जहां खूबसूरती, शांति और एडवेंचर का कॉम्बो हो। लेकिन कॉलेज के वक्त बजट के चलते मन मार लेते हैं और कई ऐसी बेहतरीन यात्राएं नहीं कर पाते जो शायद हमारी जिंदगी को बदल देती। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप कॉलेज के टाइम में छोटी-छोटी यात्राओं का अनुभव ले सकते हैं।
2 of 5
टेंट में खर्च करें
किसी होटल व होमस्टे में रहने के बजाए आप टेंट में पैसा खर्च करें। टेंट का खर्च होटल और होमस्टे के मुकाबले बहुत कम होगा और आपका एकस्ट्रा खर्च बच सकता है। कभी-कभी कई ऐसे ट्रेक्स होते हैं जहां आपको टेंट में रात बितानी पड़े। ऐसी ट्रेक्स किसी व्यस्त पहाड़ी शहर में लंबी छुट्टियां बिताने से कई ज्यादा रोमांचक और सस्ता होता है।
3 of 5
ट्रैवलिंग के दौरान हमेशा एक पानी की बोतल लेकर जरुर चलें। इससे आपको बार-बार पानी की बोतल खरीदनी नहीं पड़ेगी और एक्सट्रा खर्च आपके बच जाएंगे। जिसका उपयोग आप आगे कर सकते हैं। इसके अलावा पानी की बोतलें वहां की प्रकृति को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि वहां के नेचर को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डिस्काउंट्स होटल ढूंढें
कई बार किसी शहर में होटल्स बहुत महंगे होते हैं। पर ऐसे वक्त में आप अपना दिल छोटा ना करें और कई सारी वेबसाइट्स पर समय बिताकर कम दाम वाले होटल खोजें। की बार पांच सितारा होटल भी आपको डिस्काउंट दे देता है। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले सस्ते होटल की बुकिंग कर लें।
विज्ञापन
5 of 5
ब्लॉग्स पढ़ें
कई ऐसे ट्रैवलर होते हैं जो बेहद कम पैसे में दुनिया की सैर कर रहे होते हैं और अपनी कहानियों को वो शेयर करते हैं। इसलिए आप ट्रैवल ब्लॉग्स पढ़ें। ताकि आपको इस बात का आइडिया मिल सके कि किस तरह कम दाम में यात्रा करें। इसके अलावा अजनबियों से भी बात करें। सफर के दौरान यह भी ज़रूरी है की आप जहां सफर कर रहे हो वहां के स्थानीय लोगों से बोल चाल बढ़ाएं ताकि आप उनके बारे में और उनकी जगह के बारे में और जान सकें। कई बार रहने-खाने की कई दिक्कतें तो लोगों से बस बात करके ही हल हो जाती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।