शायद ही कोई ऐसा हो जो घूमने का प्लान न करता हो और नई-नई जगहों पर घूमने न जाता हो। कोई अपने दोस्तों के साथ, तो कोई अपने परिवार संग या कई लोग तो अकेले ही ट्रिप पर निकल पड़ते हैं। दरअसल, भारत में कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें देखकर आप अच्छी खासी जगहों को भूल सकते हैं। इसी कड़ी में भारत के कुछ गांव ऐसे हैं जिनकी खूबसूरती देखने के लिए खुद देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी विदेश जाने की सोच रहे हैं, तो पहले एक बार जरूर भारत में स्थित इन गांवों में जा सकते हैं। इनकी खूबसूरती आपका मन मोह सकती है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ये कौन से गांव हैं। आप आगे इनके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6576f58bed98cd8bfa03c17c","slug":"these-five-most-beautiful-villages-in-india-2023-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के इन गांवों की खूबसूरती के आगे विदेश भी है फेल, पार्टनर या परिवार संग जा सकते हैं घूमने","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
भारत के इन गांवों की खूबसूरती के आगे विदेश भी है फेल, पार्टनर या परिवार संग जा सकते हैं घूमने
Mon, 11 Dec 2023 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 11 Dec 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
भारत के किन गांवों में घूम सकते हैं आप?
- फोटो : Facebook/Saurav Kumar Chanda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के किन गांवों में घूम सकते हैं आप?
- फोटो : Instagram/rashnull
ये हैं वो गांव:-
कौसानी गांव
- कौसानी गांव उत्तरांखड के बागेश्वर जिले में स्थित है और ये पिंगनाथ चोटी पर बसा है। जहां एक तरफ ये गांव हिमालय की खूबसूरती के दर्शन करवाता है, तो वहीं दूसरी तरफ यहां से आपको बर्फ से ढके नंदा देवी पर्वत की चोटी का नजारा दिखाई देता है। इस गांव को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।
भारत के किन गांवों में घूम सकते हैं आप?
- फोटो : Facebook/KazirangaHolidays
तकदाह गांव
- तकदाह गांव पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है। ये गांव छोटा है, लेकिन अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों के लिए यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस गांव से हिमालय की ऊंची चोटियों का नजारा बड़ा ही खूबसूरत लगता है। साथ ही यहां से चाय के खूबसूरत बागान भी आपका मन मोह लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के किन गांवों में घूम सकते हैं आप?
- फोटो : Facebook/Beautiful Jaipur
खिमसर गांव
- खिमसर गांव हर साल काफी सैलानी पहुंचते हैं। ये गांव राजस्थान में है और इसे राजस्थान की धड़कन कहा जाता है। इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगते हैं, क्योंकि ये गांव चारों और से थार मरुस्थल से घिरा है। यहां आप कैंपिंग और ऊंट की सवारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारत के किन गांवों में घूम सकते हैं आप?
- फोटो : Facebook/Saurav Kumar Chanda
खोनोमा गांव
- खोनोमा गांव नागालैंड की राजधानी कोहिमा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये गांव स्वर्ग से कम नहीं है, क्योंकि यहां के नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं। इसे एसिया का सबसे हरा-भरा गांव भी कहा जाता है। आप यहां अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर संग जा सकते हैं।