फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी के लिए खरीदनी हो जैकेट या गर्म कपड़े, तो ये हैं दिल्ली की चार बेस्ट मार्केट

Mon, 11 Dec 2023 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Dec 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
these 4 places to head for affordable jacket and winter shopping
सर्दियों में शॉपिंग करने के लिए दिल्ली में कहां जाएं? - फोटो : facebook

Winter Shopping Market in Delhi: दिसंबर का महीना चल रहा है और सर्दी अच्छी-खासी पड़ रही है। घर के बाहर और घर के अंदर भी सर्दी की वजह से लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। हालांकि, हर सर्दी लोग जैकेट और गर्म कपड़े खरीदते ही हैं, लेकिन लोग शॉपिंग के लिए ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां उन्हें ब्रांडेड कपड़े मिल जाए और वो भी सस्ते दामों में। ऐसे में अगर आप मॉल जाते हैं, तो आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। पर अगर आप चाहें तो दिल्ली की कुछ मार्केट से सर्दी की खरीदारी कर सकते हैं। इन जगहों से आप ब्रांडेड जैकेट से लेकर स्वेटर, पुलओवर्स और स्टोल समेत अन्य चीजें अपनी जेब के हिसाब से काफी कुछ खरीद सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि दिल्ली की ये कौन सी मार्केट हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

these 4 places to head for affordable jacket and winter shopping
सर्दियों में शॉपिंग करने के लिए दिल्ली में कहां जाएं? - फोटो : facebook

ये हैं दिल्ली की बेस्ट मार्केट:-

सरोजनी नगर

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको सस्ते दामों में सर्दी के कपड़े लेने हैं, तो आप सरोजनी नगर जा सकते हैं। यहां आपको जैकेट, गर्म कपड़े, स्वेटर और लड़कियों को खासतौर पर अच्छे कपड़े मिल जाते हैं। यहां जाने के लिए आपको सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा।
these 4 places to head for affordable jacket and winter shopping
सर्दियों में शॉपिंग करने के लिए दिल्ली में कहां जाएं? - फोटो : istock

पालिका बाजार

  • सर्दी की शॉपिंग के लिए आप पालिका बाजार जा सकते हैं। यहां से आप जैकेट, कंबल समेत अन्य सर्दी के गर्म कपड़े ले सकते हैं। ब्रांडेड कपड़े भी आपको यहां सस्ते दामों पर मिल सकते हैं। बस आपको मोल-भाव करना होता है। यहां जाने के लिए आपको राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 places to head for affordable jacket and winter shopping
सर्दियों में शॉपिंग करने के लिए दिल्ली में कहां जाएं? - फोटो : Social Media

लाजपत नगर

  • दक्षिणी दिल्ली में स्थित लाजपत नगर मार्केट भी आप जा सकते हैं। यहां आपको दुकानों और फुटपाथ पर लगने वाली मार्केट से सर्दी के अच्छे और सस्ते कपड़े मिल सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरना होता है।
विज्ञापन
these 4 places to head for affordable jacket and winter shopping
सर्दियों में शॉपिंग करने के लिए दिल्ली में कहां जाएं? - फोटो : Social Media

जनपथ मार्केट

  • सर्दी हो या गर्मी, जनपथ मार्केट में काफी संख्या में रोजाना लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। वहीं, वीकेंड में तो यहां काफी भीड़ भी रहती है। यहां आपको सर्दी के कपड़े, जैसे- जैकेट, गर्म पायजमा, स्वेटर आदि मिल सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको जनपथ मेट्रो स्टेशन पर उतरना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed