फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में शामिल हैं भारत का ये शहर

Thu, 14 Nov 2019 09:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 14 Nov 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
the coldest place in india where go visit these beautiful places
- फोटो : pixa

अगर आप को लगता है कि आपके शहर में बहुत ठंड पड़ती है तो एक बार इस शहर की यात्रा पर जरूर जाएं। यहां का सर्द मौसम आपके खून को जमाने के लिए पर्याप्त है। लेह की ऊंचे पहाड़ों से भी ज्यादा ठंडे इस छोटे से कस्बे के बारे में आइए जानें ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें और क्यों आपको इस जगह की सैर करनी चाहिए।


 
the coldest place in india where go visit these beautiful places
- फोटो : pixa
विश्व में दूसरे नंबर पर है द्रास

जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में बसा है एक छोटा सा कस्बा द्रास। इस जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन ये कस्बा द्रास, पूरी दुनिया के सबसे ठंडे शहर ओइमाकॉन जो कि रूस का एक छोटा सा गांव है के बाद दूसरे नंबर पर है। द्रास में तापमान -20 डिग्री तक पहुंच जाता है जो दिमाग की नसें तक जमाने के लिए पर्याप्त है।

the coldest place in india where go visit these beautiful places
- फोटो : pixa
गेटवे ऑफ लद्दाख

द्रास को गेटवे ऑफ लद्दाख भी कहते हैं। यहां पर बहुत सारे होटल हैं जिनमें रुकने की पूरी व्यवस्था है। लेकिन ज्यादातर सैलानी यहां रात में नहीं रुकना चाहते हैं क्योंकि यहां पर रातें बेहद सर्द होती हैं। सितंबर से लेकर अक्टूबर के बीच द्रास का तापमान 23 डिग्री के आसपास रहता है। इस मौसम में आप यहां की सैर कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
the coldest place in india where go visit these beautiful places
- फोटो : pixa
कारगिल वॉर मेमोरियल

इस जगह के प्रसिद्ध होने की एक वजह यहां पर बना कारगिल वॉर मेमोरियल भी है जिसे द्रास वॉर मेमोरियल के नाम से भी जाना जाता है। इस स्थल का निर्माण तोलोलिंग पहाड़ी की तलहटी में इंडियन आर्मी ने बनवाया है। 1999 में बने इस मेमोरियल का उद्देश्य भारत-पाक कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया है।


 
विज्ञापन
the coldest place in india where go visit these beautiful places
- फोटो : pixa
जोजिला पास

यहां पर सैर के लिए आने वाले सैलानियों के लिए घूमने के लिए कम जगह नहीं है। कारगिल वॉर मेमोरियल के साथ यहां पर बना है जोजिला दर्रा। जहां पर जाने के लिए बहुत से साहसी यात्री आते हैं। लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाले इस दर्रे के रास्तों का आनंद और रोमांच उठाने बहुत से यात्री आते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed