फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाई मसाज के बिना अधूरा है आपका थाईलैंड टूर, जाने से पहले इस थेरिपी के बारे में जान लें ये बातें

Thu, 12 Mar 2020 10:58 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 12 Mar 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Thailand tour know all about thai massage cost in pattaya Bangkok
Thai Massage, Thailand - फोटो : Instagram
विदेश यात्रा के शौकीन भारतीय पर्यटकों की ट्रैवल डायरी में थाईलैंड का नाम जरूर शामिल होता है। थाईलैंड के लिए भारतीयों को आसानी से वीजा भी मिल जाता है। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक अपनी नाइट लाइफ और मार्केट के लिए फेमस है। यहां शॉपिंग करना भी बेहद सस्ता माना जाता है। इन सबके अलावा थाईलैंड जाने वाले लोग वहां का स्पेशल थाई मसाज करवाना नहीं भूलते। लेकिन थाईलैंड के थाई मसाज के बारे में आप कितना जानते हैं?
Trending Videos
Thailand tour know all about thai massage cost in pattaya Bangkok
Thailand
कहा जाता है कि थाई मसाज का लुत्फ लिए बगैर आपका थाईलैंड टूर अधूरा है। अब आप सोच रहे होंगे कि वहां के थाई मसाज में ऐसा क्या खास है कि दुनियाभर से लोग वहां स्पेशली थाई मसाज करवाने पहुंच जाते हैं। थाई मसाज के बारे में मान्यता है कि इसकी शुरुआत यहां भगवान बुद्ध के वैद्य रह चुके शिवगो कोमरपाज ने की थी। आइए जानते हैं इसकी अन्य खासियतों के बारे में।
Thailand tour know all about thai massage cost in pattaya Bangkok
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

थाई मसाज करने का तरीका पारंपरिक है। यह आपके शरीर और मन को संतुलित करता है। थाई मसाज में आपकी मांसपेशियों, नरम ऊतक(soft tissues) और स्नायुबंधन(ligaments) को बहुत आराम मिलता है। आपकी सारी थकान दूर होती है और आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thailand tour know all about thai massage cost in pattaya Bangkok
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत से लोग सोचते हैं कि थाई मसाज में तेल मालिश होती होगी, जबकि ऐसा नहीं है। इसमें थैरेपिस्ट योग, आसन और स्ट्रेचिंग के जरिए आपके शरीर के प्रेशर पॉइंट्स की मसाज करते हैं। इससे आपकी मांसपेशियों को बहुत आराम मिलता है। थाई मसाज में केवल बेड पर लिटाकर नहीं बल्कि मैट पर बिठाकर भी आपको मसाज दी जाती है।

विज्ञापन
Thailand tour know all about thai massage cost in pattaya Bangkok
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

थाईलैंड के थाई मसाज के बहुत फायदे हैं। इससे आपकी बॉडी में फ्रेश एनर्जी आती है और आपका शुगर लेवल, ब्लडप्रेशर नियंत्रित होता है। इससे न केवल आपके शरीर को आराम मिलता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्तसंचार को सुचारू करने में यह बहुत सहायक होता है। साथ ही यह आपके मन और शरीर का तनाव दूर करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed