फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में बने इन पुलों को दूर-दूर से देखने आते हैं लोग, इनकी खासियत जान आप भी जाना चाहंगे यहां

Wed, 11 Mar 2020 09:31 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 11 Mar 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
stunning and magnifcant bridges in india
bridge - फोटो : bridge

विशाल आबादी वाले भारत देश में सैकड़ो ऐसे पुल हैं जो अपने आप में बेहद खास हैं। वैसे तो पुल एक छोर को दूसरे सिरे से जोड़ने के लिए धातु और कंक्रीट से बना ढांचा होता है। लेकिन भारत में कई ऐसे पुल हैं जो महज रास्तों को आपस में नहीं जोड़ते हैं बल्कि अपने आर्किटेक्चरल स्ट्रक्चर और विशेष तकनीकी के लिए मशहूर हैं। इन पुलों की खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। भारत में कई ऐसे जगहों पर पुलों का निर्माण किया गया है जहां इनका निर्माण करना आसान नहीं था। आइए जानते हैं भारत के खूबसूरत पुलों के बारे में...

Trending Videos
stunning and magnifcant bridges in india
विद्यासागर सेतु
  • हावड़ा और कोलकाता को जोड़ने के लिए हुगली नदी पर विद्यासागर सेतु का निर्माण किया गया है। यह पुल केबल पर टंगे होने की वजह से तकनीक के मामले में बेहद खास है। विद्यासागर सेतु देखने में बहुत खूबसूरत है। खासतौर पर रात में इस पुल की खूबसूरती को देखकर आप मुग्ध हो जाएंगे। 457 मीटर लंबे और 35 मीटर चौड़े इस पुल का निर्माण 1978 में शुरू हुआ और 1992 में पूरा हुआ। इस पुल पर 85,000 से अधिक वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।
stunning and magnifcant bridges in india
कोरोनेशन ब्रिज
  • कोरोनेशन ब्रिज पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में तीस्ता नदी के ऊपर बनाया गया है। आलीशान हरे परिवेश का नजारा प्रदान करने वाले इस पुल की खूबसूरती बेहद खास है। 1941 में इस पुल का निर्माण 4 लाख की लागत से कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
stunning and magnifcant bridges in india
वेम्बनाड रेल ब्रिज
  • केरल के कोच्चि में स्थित वेम्बनाड रेल ब्रिज भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे पुलों में से एक है। यह पुल कोच्चि में अडापल्ली और वल्लारपदम को जोड़ता है। 4.62 किमी की लंबाई वाले यह पुल भारत के लंबे रेलवे पुलों में से एक है। वेम्बनाड रेलवे ब्रिज, वेम्बनाड झील के तीन द्वीपों से होकर गुजरता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed