फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Vacation in Karnataka: कर्नाटक की इन जगहों पर नहीं लगती है गर्मी, इस मौसम में जा सकते हैं आप

Mon, 26 May 2025 12:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 May 2025 12:55 PM IST
सार

Summer Vacation Places in Karnataka: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के कुछ हिल स्टेशन और प्राकृतिक जगहें गर्मियों में घूमने के लिए अपनी बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यहां मौसम सालभर सुहावना रहता है और गर्मियों में भी ठंडी हवाएं राहत देती हैं।

विज्ञापन
Summer Vacation Places in Karnataka Never Feel Heat Know About Locations Details
कर्नाटक की ठंडी जगहें - फोटो : instagram

Summer Vacation Places in Karnataka: गर्मी की छुट्टियों में चिलचिलाती धूप और उमस से राहत पाने के लिए लोग उत्तर भारत के हिल स्टेशनों की ओर रुख करते हैं। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशन गर्मियों में सुहाने और ठंडे मौसम के कारण पर्यटकों के पसंदीदा होते हैं। हालांकि अगर इस बार गर्मियों की छुट्टियां उत्तर भारत की बजाए दक्षिण भारत में मनाने की योजना बना सकते हैं। दक्षिण भारत में सिर्फ समुद्र तट और प्राकृतिक हरियाली ही देखने को नहीं मिलती, बल्कि गर्मी में ठंडे मौसम का भी आनंद उठा सकते हैं। 



दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के कुछ हिल स्टेशन और प्राकृतिक जगहें गर्मियों में घूमने के लिए अपनी बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यहां मौसम सालभर सुहावना रहता है और गर्मियों में भी ठंडी हवाएं राहत देती हैं। आइए जानते हैं कर्नाटक की उन खास जगहों के बारे में, जहां आप गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जा सकते है।

Summer Vacation Places in Karnataka Never Feel Heat Know About Locations Details
कूर्ग - फोटो : instagram

कूर्ग 

कूर्ग को "दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड" कहा जाता है। यहां पर्यटकों के घूमने के लिए कई विकल्प हैं। कॉफी के बागान, एबी फॉल्स, राजास सीट और मदिकेरी किला जरूर देखने जाएं। कूर्ग का तापमान मई-जून में भी 15 से 25 डिग्री के बीच रहता है, जो गर्मी के हिसाब से काफी कम है।

Summer Vacation Places in Karnataka Never Feel Heat Know About Locations Details
चिकमंगलूर - फोटो : instagram

 

चिकमंगलूर

 शांत वातावरण और हरियाली से भरपूर नजारों के बीच छुट्टी मनाना चाहते हैं तो कर्नाटक के चिकमंगलूर की यात्रा कर सकते हैं। चिकमंगलूर में मुल्लायगिरी पीक, हेब्बे फाॅल्स और बाबा बुदनगिरी नाम की शानदार जगहे हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। गर्मियों में यहां हल्की ठंडी और ताजगी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Vacation Places in Karnataka Never Feel Heat Know About Locations Details
अगुंबे - फोटो : Instagram

अगुंबे 

कर्नाटक में एक स्थान है, जिसे दक्षिण का चेरापूंजी कहा जाता है। अंगुबे नाम की इस शानदार जगह में सुंदर वाॅटरफाॅल्स हैं, जहां आप पिकनिक मना सकते हैं। सनसेट पाॅइंट पर पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं और जंगल ट्रेल्स में दोस्तों संग मस्ती की जा सकती है। अंगुबे बायोडायवर्सिटी हाॅटस्पाॅट के लिए लोकप्रिय है। यहां मानसून या गर्मी दोनों ही मौसम में ठंडक रहती है। 

विज्ञापन
Summer Vacation Places in Karnataka Never Feel Heat Know About Locations Details
कुद्रेमुख - फोटो : instagram

कुद्रेमुख 

गर्मियों में वाइल्डलाइफ और ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने के लिए कुड्रेमुख परफेक्ट है। यहां कुड्रेमुख नेशनल पार्क और हनुमानगुंडी वॉटरफॉल घूमने जा सकते हैं। यहां गर्मियों में बदली वाला मौसम होता है और ठंडी हवाएं गर्मी से राहत देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed