Places To Visit in June: गर्मियों की छुट्टियों में जून का महीना घूमने के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। इस महीने में गर्मी भी चरम पर होती है, साथ ही परिवार के साथ जा रहे हैं तो बच्चों की छुट्टियां भी हो जाती हैं। लोग गर्मी में घूमने तो जाना चाहते हैं लेकिन बजट बिगड़ने के डर से प्लान नहीं बना पाते। लेकिन एक बजट फ्रेंडली जगह की तलाश आपकी इस समस्या को भी हल कर सकती है।
अगर आप बजट में एक शानदार ट्रिप की तलाश में हैं तो भारत में कई ऐसे गंतव्य हैं, जो न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि जेब पर भी भारी नहीं पड़ते। बजट ट्रैवल का मज़ा लेना मुश्किल नहीं, बस सही जगह और प्लानिंग की जरूरत है। यहां जून में घूमने के लिए कुछ शानदार और बजट-फ्रेंडली जगहें बताई जा रही हैं, जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगी।
2 of 5
हिल स्टेशन
- फोटो : Adobe
कसौल, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कई शानदार हिल स्टेशनों में एक शांत और सुंदर पर्यटन स्थल कसौल है। कसौल में आप पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। सुकून भरी छुट्टी और ठंडक महसूस करने के लिए कसौल बेहतरीन विकल्प है। यहां पांच से आठ हजार रुपये में तीन से चार दिन की ट्रिप का लुत्फ उठा सकते हैं। कसौल पहुंचकर आप मलाना गांव, तोष गांव और पार्वती नदी का किनारा देखने जा सकते हैं।
3 of 5
माउंट आबू घूमने जा सकते हैं
- फोटो : instagram
माउंट आबू
राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू को घूमने के लिए जून का महीना बेहतर मौका देता है। राजस्थान की गर्म रेतीली जमीन पर ठंडी वादियों और झीलों का आनंद उठाने के लिए माउंट आबू आ सकते हैं। परिवार या दोस्तों संग आप छह हजार से नौ हजार रुपये में माउंट आबू घूमने जा सकते हैं। माउंट आबू में आप नक्की लेक, गुरु शिखर, दिलवाड़ा जैन मंदिर देखने जा सकते हैं।
4 of 5
धर्मशाला-मैक्लोडगंज
- फोटो : Adobe stock
धर्मशाला-मैक्लोडगंज
हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला और मैक्लोडगंज बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन है। यहां की तिब्बती संस्कृति, बर्फ से ढके पहाड़ और शांति पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां आप भागसू झरना, नामग्याल मठ, त्रियुंड ट्रेक की सैर करने जा सकते हैं। पांच हजार से आठ हजार रुपये में धर्मशाला और मैक्लोडगंज का रोमांचक अनुभव प्राप्त किया जा सकता है।
ऋषिकेश, उत्तराखंड
उत्तराखंड का ऋषिकेश पर्यटकों के लिए कम पैसों में घूमने की शानदार जगह है। योग, रिवर राफ्टिंग और सस्ते आश्रमों का अनुभव लेने के लिए पर्यटक यहां पहुंच सकते हैं। यहां आप लक्ष्मण झूला और गंगा आरती देने जा सकते हैं। ऋषिकेश का तीन से चार दिन की यात्रा 4000 से 7000 रुपये में की जा सकती है।