फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के इस पहाड़ी राज्य में मौजूद है महिला की देह के समान झील, एक बार जरूर जाएं

Sat, 31 Aug 2019 10:04 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 31 Aug 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
story of ancient renuka lake in himachal, why you must visit there
- फोटो : pixa

घूमने के शौकीन लोगों को सैर का बहाना चाहिए। अगर आप को भी घूमने का शौक है तो हिमाचल के पहाड़ों में बहुत से ऐसे सुंदर नजारें हैं जिनको देखने के बाद ऐसा लगता है कि बस यहीं रह जाएं। इस प्रदेश में देखने के लिए बहुत कुछ है। हर बार जब इसे करीब से देखने की कोशिश करते हैं तो एक अलग ही खूबसूरत दुनिया से पाला पड़ता है। तो आज हिमाचल की सुंदर पहाड़ियों में से ही जिस जगह के बारे में बताने जा रहें हैं, उसका धार्मिक महत्व भी है। तो आइए जानें वो कौन सी जगह है।

 

story of ancient renuka lake in himachal, why you must visit there
- फोटो : pixa
रेनुका झील 

हिमाचल के सिरमौर जिले में बनी है रेनुका झील। ये झील चारो तरफ हरे-भरे पहाड़ों से घिरी हुई है। इस झील का एक धार्मिक इतिहास है जिसकी वजह से इसे पवित्र झील माना जाता है। कहते हैं कि इस झील का आकार किसी महिला की आकृति के समान है। 


 
story of ancient renuka lake in himachal, why you must visit there
- फोटो : pixa
क्या है धार्मिक महत्व

रेनुका झील का नाम महर्षि परशुराम की माता के नाम पर रखा गया है। कहते हैं कि एक बार सहस्त्रार्जुन नाम के बहुत ही बलवान राजा ने ऋषि जमदग्नि, रेनुका देवी के पति को मार दिया था। उस पति के शोक में रेनुका ने इस झील में छलांग लगा दी थी। कुछ समय बाद परशुराम जब लौट कर आए और अपने माता-पिता की मौत के बारे में पता चला। राजा से बदला लेने के लिए कहते हैं महर्षि परशुराम ने केवल सहस्त्रार्जुन को ही नहीं मारा बल्कि पूरे क्षत्रीय वंश का विनाश कर दिया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
story of ancient renuka lake in himachal, why you must visit there
travel - फोटो : pixa
रेनुका झील के नजारे हैं अद्भुत

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार पवित्र मानी जाने वाली इस झील में बोटिंग का मजा तो आप भरपूर उठा सकते हैं। लेकिन बोट पर चढ़ने से पहले पैर से जूते निकालने पड़ते हैं। इस झील में बहुत सारी मछलियों की प्रजाति रहती है जिनको खिलाने के लिए सैलानी चारा लेकर आते हैं। झील के चारों तरफ घने अल्पाइन के जंगल है जिनमें सैलानी ट्रैकिंग, फिशिंग, सफारी और बोटिंग का मजा ले सकते हैं।


 
विज्ञापन
story of ancient renuka lake in himachal, why you must visit there
- फोटो : pixa
और भी है बहुत कुछ

अगर आप केवल इस झील को देखने के इरादे से आए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नही है क्योंकि झील के साथ ही यहां पर रेनुका देवी का मंदिर बना है। इसके साथ ही एक घर है जो केवल गाय के गोबर मिट्टी और उरद दाल के पेस्ट से है और कई सारी प्राकृतिक आपदाओं को झेलने के बाद भी नहीं गिरा है। इस घर में चार सौ पीढ़ियां रहती हैं। इस जगह पर कार्तिक मास की एकादशी को बहुत ही भव्य मेला लगता है और लोगों की मान्यता है कि अपनी मां से मिलने ऋषि परशुराम आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed