फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सस्ते में करनी है घर की शॉपिंग तो वीकेंड में चले जाएं दिल्ली की ये पुरानी मार्केट

Fri, 30 Aug 2019 03:26 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 30 Aug 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
hauz rani market, an unexplored place of pottery market in new delhi

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि घर को सजाने के लिए सामान कहां से लिया जाए या फिर खूबसूरत क्रॉकरी के बर्तन इस बार त्योहार शुरू होने से पहले कहां खरीदे जो देखने में खूबसूरत तो हो ही साथ ही उसका दाम भी आपके बजट में हो। तो आज हम आपको दिल्ली के ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहें हैं जहां पर घर को सजाने के लिए सारी चीजें मिलेंगी वो भी बहुत ही आकर्षक दाम पर।


 
hauz rani market, an unexplored place of pottery market in new delhi

हौज रानी मार्केट, नई दिल्ली

नई दिल्ली के मालवीय नगर में एक छोटा सा बाजार है, हौज रानी। ये बाजार करीब 70 साल पुराना है और इसकी खासियत है कि यहां के दुकानदार कुम्हार हैं। पहले ये इन बर्तनों को अपने हाथों से बनाया करते थे, लेकिन आधुनिकीकरण के कारण अब सिर्फ मिट्टी के बर्तन और सेरेमिक पॉट वगैरह बेचते हैं। वैसे तो ये बाजार बहुत बड़ा नहीं है बस बीस से तीस दुकानदार यहां पर स्टाल लगाते हैं। लेकिन इनके पास इतनी सुंदर कलाकृतियां और मिट्टी के बर्तन होते हैं जिन्हें खरीदे बिना आप रह नहीं पाएंगे। 

 
hauz rani market, an unexplored place of pottery market in new delhi
- फोटो : social media
क्या मिलता है हौज रानी में

हौज रानी मार्केट में दिल्ली के पास के राज्यों जैसे राजस्थान, हरियाणा से आए हुए कुम्हार सेरेमिक एक्सेसरीज, घर को सजाने के लिए आकर्षक वस्तुएं और पॉटरी वगैरह बनाकर बेचते हैं। यहां पर आपको अपने घर के लिए सर्विंग प्लेट्स, बॉउल, कोस्टर, मग्स और बहुत से सुंदर सजावटी सामान मिल जाएंगे। जिन्हें देखकर आप बिना खरीदे नहीं रह पाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
hauz rani market, an unexplored place of pottery market in new delhi
बजट में होती हैं चीजें

यहां पर आने वाले दुकानदार क्योंकि सारे सजावटी सामान खुद से बनाते हैं या फिर बाहर से खरीदकर लाते भी हैं तो इन्हें उन सामानों की बारीकी के बारे में पता होता है। आपको आश्चर्य होगा कि ये सारे सामान यहां बिल्कुल बजट में होते हैं। लेकिन हां थोड़ी मेहनत तो आपको करनी ही पड़ेगी। वैसे तो ये सारे सामान सही दाम में होते हैं लेकिन अगर आपको थोड़ा मोलभाव करना आता है तो और भी अच्छा है क्योंकि कभी-कभी दुकानदार दाम थोड़ा बढ़ा कर बता देते हैं। लेकिन इतने कम दाम में इतने खूबसूरत सामान आपको कहीं और नहीं मिलेंगे।


 
विज्ञापन
hauz rani market, an unexplored place of pottery market in new delhi
कैसे पहुंचे हौज रानी मार्केट

ये मार्केट बिल्कुल मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक है। अगर आप केवल मार्केट देखने के मकसद से भी जाएंगे तो बिना कुछ खरीदे घर नहीं लौटेगें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed