Smallest Hill Station in India: भारत में कई हिल स्टेशन हैं, जहां लोग घूमने जा सकते हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई पहाड़ी क्षेत्र हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, झील व झरनों के परिपूर्ण हैं। इन जगहों पर सुकून भरी छुट्टियां बिताने के साथ ही रोमांचक एक्टिविटी में भी शामिल हुआ जा सकता है।
Smallest Hill Station: ये है भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन, बहुत रोमांचक है यहां का सफर
भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन
महाराष्ट्र में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। आर्थिक राजधानी मुंबई से बाहर नेचर का लुत्फ लेने के लिए लोग खंडाला, पंचगनी, महाबलेश्वर, नासिक जा सकते हैं। हालांकि महाराष्ट्र में एक ऐसा हिल स्टेशन भी है, जिसे भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन कहा जाता है। इस जगह का नाम माथेरान हिल स्टेशन है, जहां छुट्टियों को यादगार बना सकते है।
माथेरान हिल स्टेशन कैसे पहुंचे?
माथेरन हिल स्टेशन महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। मुंबई से 92 किमी की दूर और पुणे से 121 किमी दूर इस हिल स्टेशन पर यात्री सड़क और रेल मार्ग के जरिए पहुंच सकते हैं। सफर का पूरा आनंद लेने के लिए टॉय ट्रेन का चयन कर सकते हैं, जो नेरल से माथेरान के बीच चलती है।
सड़क मार्ग
मुंबई से बदलापुर-कर्जत रोड होते हुए नेरल पहुंचे, यहां से इस खूबसूरत पहाड़ी का रास्ता है। पुणे से माथेरान पहुंचने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। इसके लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे लेना बेहतर रहेगा।
रेल मार्ग
माथेरान हिल स्टेशन ट्रेन से पहुंच सकते हैं। इस हिल स्टेशन से निकटतम नेरल रेलवे स्टेशन है। नेरल तक पहुंचने के लिए केवल दो ट्रेन हैं, पहली- कर्जत और दूसरी खोपोली। नेरल से माथेरान की दूरी लगभग 10 किमी है।
टॉय ट्रेन
माथेरान हिल स्टेशन पहुंचने के लिए नेरल से दो फुट चौड़ी नैरो गेज लाइन पर टाॅय ट्रेन लगती है, जो सबसे बेहतर विकल्प है। टॉय ट्रेन सवारियों को घुमावदार रास्तों और खाई के बीच से होकर माथेरान बाजार के बीच स्थित रेलवे स्टेशन तक पहुंचाती है। टाय ट्रेन का सफर बेहद रोमांचक और खतरनाक अनुभव कराने वाला होता है।
माथेरान के पर्यटन स्थल
लुईसा प्वाइंट, चार्लोट झील, मंकी पॉइंट, शिवाजी की सीढ़ी, पैनोरमा पॉइंट, वन ट्री हिल पॉइंट, इको पॉइंट, सनसेट प्वाइंट, अलेक्जेंडर प्वाइंट, हनीमून हिल पॉइंट, माथेरान मार्केट, खंडाला प्वाइंट और किंग जार्ज प्वाइंट।