फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेट लॉस: वजन घटाने के लिए क्या आपने भी कम कर दिया है खाना-पीना? जानिए ये तरीका कितना असरदार

Tue, 22 Sep 2026 04:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Sep 2026 04:39 PM IST
सार

वजन कम करने के लिए बहुत कम खाना, लंबे समय में शरीर में ऊर्जा और पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकता है। वजन घटाने के लिए भोजन की मात्रा के साथ उसकी गुणवत्ता और पोषण का संतुलन जरूरी है।

विज्ञापन
Why Eating Less Is bad for your overall health Healthy Weight Loss tips Without Starving
Weight Loss Tips - फोटो : Amarujala.com/AI

अधिक वजन और मोटापे की समस्या को वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें समय के साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, गठिया और पेट के कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को कम उम्र से ही वजन कम रखने के लिए प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं।



जब भी बात वेट लॉस की होती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में खाना कम कर देने का ख्याल आता है। वेट लॉस के लिए कई लोग नाश्ता छोड़ देते हैं, दोपहर का खाना बहुत कम कर देते हैं और रात में सिर्फ सलाद खाकर सो जाते हैं। शुरुआत में इन उपायों से वजन कम होता दिखाई देता है, पर इस तरह के उपायों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ स्वस्थ तरीका नहीं मानते हैं।

आहार विशेषज्ञ पारुल शर्मा कहती हैं वजन घटाने और शरीर को स्वस्थ रखने में फर्क है। अगर आप वजन कम करने के लिए खाना छोड़ रहे हैं तो ये आदत असल में फायदे की जगह आपके लिए कई मुश्किलों का कारण बन सकती है।

Why Eating Less Is bad for your overall health Healthy Weight Loss tips Without Starving
भोजन की कमी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

भोजन छोड़ना या कम कर देना नुकसानदायक

आहार विशेषज्ञ कहती हैं, शरीर को सिर्फ कैलोरी नहीं, बल्कि प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिजों की भी नियमित रूप से जरूरत होती है। अगर आप लंबे समय तक भोजन कम कर देते हैं तो इससे शरीर में पोषण की कमी होने का भी खतरा हो सकता है। ये स्थिति कमजोरी और लंबे समय में कुपोषण की स्थिति पैदा हो सकती है।
 

  • शरीर को भोजन से पर्याप्त पोषक तत्व न मिलने पर लगातार थकान, कमजोरी और बार-बार बीमार पड़ने का खतरा हो सकता है।
  • भोजन कम करने से  कोई बार आप बाहर से स्वस्थ दिख सकते हैं, लेकिन शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए वजन कम करने का मतलब खाना छोड़ना नहीं, बल्कि भोजन की गुणवत्ता और मात्रा को जरूरत के अनुसार संतुलित करना है।
Why Eating Less Is bad for your overall health Healthy Weight Loss tips Without Starving
डाइट में पोषक तत्वों की मात्रा का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com

बहुत कम खाने से क्या दिक्कतें होती हैं?

वेट लॉस के लिए जब आप भोजन की मात्रा बहुत कम कर देते हैं और डाइट में पोषक तत्वों की विविधता नहीं होती तो ये सेहत के लिए खतरे बढ़ाने वाली स्थिति हो सकती है। इससे शरीर में प्रोटीन, आयरन, विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की कमी का खतरा हो सकता है। 
 

  • पोषक तत्वों की कमी के कारण कई बार आपको थकान, कमजोरी और शरीर की सामान्य कार्यक्षमता में कमी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Eating Less Is bad for your overall health Healthy Weight Loss tips Without Starving
डाइट का रखें ख्याल - फोटो : adobestock

क्या है विशेषज्ञ की सलाह?

डाइटीशियन कहती हैं, हमें रोजाना आहार के माध्यम से प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स की आवश्यकता होती है।
 

  • प्रोटीन मांसपेशियों और शरीर के कई जरूरी पदार्थों के निर्माण में काम आता है।
  • वसा शरीर को विटामिन ए, डी और ई जैसे वसा में घुलने वाले विटामिनों को अवशोषित करने में भी मदद करती है।
  • इसलिए वजन घटाते समय सिर्फ खाना कम कर देना काफी नहीं है। भोजन में दाल, अंडा, दूध-दही, साबुत अनाज, सब्जियां, फल और जरूरत के अनुसार दूसरे प्रोटीन स्रोत शामिल करने चाहिए जिससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन मिलता रहे।


डॉ पारुल कहती हैं, वजन घटाने का सबसे आसान फार्मूला है- आप जिनती कैलोरी दिनभर में लेते हैं उससे ज्यादा कैलोरी बर्न करने का टारगेट रखें। ये संतुलन महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप कैलोरी इंटेक कम करने के चक्कर में लगातार भूखे रहे। हेल्दी वेट लॉस के लिए हाई कैलोरी वाली चीजें कम करके डाइट में प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का संतुलन बनाए रखें। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed