फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करनी है धार्मिक यात्रा तो, इस बार कर लें 'सहस्त्रलिंग' के दर्शन

Sat, 21 Sep 2019 11:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 21 Sep 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
sahasralinga in karnataka, a divine place to see thousand shivling in one place
- फोटो : pixa

पूरी दुनिया में धर्म से जुड़े बहुत से रहस्य और विचित्र स्थल होते हैं। कर्नाटक में भी ऐसा ही स्थल बना हुआ है जिसे विचित्र तो नहीं कह सकते हैं लेकिन अद्भुत जरूर कहा जा सकता है क्योंकि यहां पर नदी के किनारे आपको हजारों शिवलिंग के दर्शन एक साथ होते हैं। जिनके दर्शन करना किसी भी शिवभक्त को रोमांचित कर सकता है। आइए जानें कौन सी है वो जगह।


 
sahasralinga in karnataka, a divine place to see thousand shivling in one place
- फोटो : pixa
सहस्त्रलिंग, सिरसी

कर्नाटक के सिरसी से 14 किमी दूर बसा है सहस्त्रलिंग स्थल। इस जगह की बहुत अधिक धार्मिक आस्था है। क्योंकि यहां शाल्मला नदी के तट पर करीब एक हजार शिवलिंग और उसके साथ ही पत्थरों पर उकेरे हुए नंदी यानी कि बैल की प्रतिमा के दर्शन होते हैं। 


 
sahasralinga in karnataka, a divine place to see thousand shivling in one place
- फोटो : pixa
इतिहास है प्राचीन

इतिहास के अनुसार इन शिवलिंगों का निर्माण विजयनगर साम्राज्य के राजा सदाशिवराय ने 1678 से लेकर 1718 के बीच करवाया था। इस तट पर आज भी महाशिवरात्रि के समय बहुत ही भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
sahasralinga in karnataka, a divine place to see thousand shivling in one place
- फोटो : pixa

इस मेले में पूरे देश से बहुत से भक्त आते हैं और इन शिवलिंग के दर्शन करते हैं। क्योंकि एक साथ हजारों शिवलिंग के दर्शन नदी के तट पर करना बहुत ही अद्भुत होता है। तट पर होने के कारण ये शिवलिंग नदी में पानी अधिक होने से बारिश के मौसम में डूब जाते हैं। 


 
विज्ञापन
sahasralinga in karnataka, a divine place to see thousand shivling in one place
- फोटो : pixa
कंबोडिया में भी है ऐसे ही शिवलिंग

कंबोडिया देश में भी कुछ ऐसे ही शिवलिंग के दर्शन हुए हैं। यह स्थल अंगकोरवाट से 25 किमी दूर बने है। लेकिन यहां तक आम आदमी का पहुंचना थोड़ा मु्श्किल है क्योंकि इस क्षेत्र को जंगली वन्य क्षेत्र घोषित किया गया है। नदी के किनारे बने हुए इन शिवलिंग की खोज 1969 में की गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed