फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha bandhan 2024: राखी पर बहन को देना है सबसे अलग गिफ्ट तो उन्हें भेजें सोलो ट्रिप पर, इन जगहों का करें चयन

Sun, 11 Aug 2024 02:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 11 Aug 2024 02:07 PM IST
सार

अगर आप अपनी बहन को सबसे अलग तोहफा देना चाहते हैं तो उसे सोलो ट्रिप पर भेजें। सोलो ट्रिप पर जाकर उनकी हिम्मत भी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Raksha bandhan 2024 gift for sister for solo travel trip in india best place for solo trip for female
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Freepik

Raksha bandhan 2024: भाई-बहन का रिश्ता हर रिश्ते में सबसे मजबूत होता है। भाई-बहन जितना लड़ते और झगड़ते हैं, उतना ही उनके बीच प्यार होता है। इस प्यार को दिखाने के लिए ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। राखी के त्योहार के दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना करनी हैं, तो वहीं भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें तोहफा भी देते हैं। 



अगर आप अपनी बहन को सबसे अलग तोहफा देना चाहते हैं तो उसे सोलो ट्रिप पर भेजें। खासतौर पर अगर आपकी बहन को घूमना पसंद है लेकिन वो अकेले बाहर जाने से डरती हैं तो उन्हें इस राखी पर सोलो ट्रिप की टिकट दें। इसके लिए उन्हें आने जाने की टिकट से लेकर होटल तक बुक करके दें। ऐसा करने से आपकी बहन का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके साथ-साथ सोलो ट्रिप पर जाकर उनकी हिम्मत भी बढ़ेगी।

ये आपकी तरफ से बहन से लिए सबसे खास तोहफा होगा। आइए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप अपनी बहन को सोलो ट्रिप पर भेज सकते हैं। 

Raksha bandhan 2024 gift for sister for solo travel trip in india best place for solo trip for female
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Freepik

ऋषिकेश, उत्तराखंड

अगर आपका घर दिल्ली के आसपास है तो आप अपनी बहन को ऋषिकेश भेज सकते हैं। उत्तराखंड का छोटा सा ये शहर गंगा नदी के किनारे स्थित है। यहां वो योग, मेडिटेशन और राफ्टिंग का आनंद ले सकती हैं। यह जगह महिलाओं के लिए सुरक्षित मानी जाती है।
 

Raksha bandhan 2024 gift for sister for solo travel trip in india best place for solo trip for female
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram

जैसलमेर, राजस्थान

अगर राजस्थान की सभ्यता को जानने में आपकी बहन रुचि रखती है तो उन्हें जैसलमेर घूमने भेजें। थार के रेगिस्तान, खूबसूरत किलों के साथ-साथ यहां का लोकल कल्चर और आर्ट बेहद आकर्षक है। ये जगह भी महिलाओं के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha bandhan 2024 gift for sister for solo travel trip in india best place for solo trip for female
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram

हम्पी, कर्नाटक

बहुत सी लड़कियों को एतिहास के बारे में जानने में काफी रुचि होती है। अगर आपकी बहन भी प्राचीन मंदिरों और एतिहासिक इमारतों के बारे में जानना चाहती है तो उन्हें हम्पी का ट्रिप तोहफे में दें। 

विज्ञापन
Raksha bandhan 2024 gift for sister for solo travel trip in india best place for solo trip for female
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

अगर प्रकृति से लगाव है तो आप अपनी बहन को दार्जिलिंग घूमने भेज सकते हैं। दार्जिलिंग के चाय बागानों और हिमालय की चोटियों का नज़ारा अद्वितीय है।  यहां के लोग काफी अच्छे होते हैं, ऐसे में ये जगह भी लड़कियों के लिए काफी सेफ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed