Propose Day 2025 Best Places To Propose: अगर आप प्रपोज डे पर अपने प्यार का इज़हार खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो सही जगह का चुनाव बहुत मायने रखता है। एक खूबसूरत और रोमांटिक माहौल आपके इजहार को और भी खास बना सकता है।
प्रपोज करना एक खास पल होता है, जिसे सही जगह पर सही माहौल के साथ किया जाए तो यह यादगार बन सकता है। चाहे आप किसी बीच, पहाड़, झील, रेस्तरां या घर पर प्रपोज करें, सबसे जरूरी बात यह है कि आपका इजहार दिल से और सच्चा होना चाहिए। तो इस प्रपोज डे, अपने प्यार को खूबसूरत अंदाज़ में बयां करें और इसे हमेशा के लिए यादगार बना दें। यहां कुछ बेहतरीन जगहें बताई गई हैं, जहां आप अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं।
खूबसूरत बीच पर इजहार-ए-इश्क
गोवा , अंडमान, लक्षद्वीप जैसी जगहें प्यार के इजहार को ज्यादा प्रभावी बना सकती हैं। समंदर की लहरों और शांत वातावरण के बीच प्रपोज करना बेहद रोमांटिक होता है। सूरज डूबते समय प्रपोज के लिए सबसे खास रहेगा। अगर आप बीच पर हैं तो रेत पर "Will You Marry Me?" लिखकर या किसी कैंडल लाइट डिनर के दौरान प्रपोज कर सकते हैं।
पहाड़ों के बीच प्यार भरी बातें
प्यार के इजहार के लिए पहाड़ खूबसूरत हैं। आप मनाली, शिमला, मसूरी और औली जा सकते हैं। यहां पहाड़ों की ठंडी हवा और खूबसूरत वादियों में प्यार का इज़हार करना अनोखा एहसास देता है। बर्फबारी के दौरान प्रपोज करने का अलग ही मजा होता है। किसी पहाड़ी चोटी पर या रोपवे में सफर करते हुए रोमांटिक अंदाज़ में प्रपोज डे मनाया जा सकता है।
4 of 5
उदयपुर
- फोटो : Instagram
झील के बीच इश्क की बात
उदयपुर की पिछोला झील, नैनीताल झील, डल झील के शांत पानी में नौका विहार के बीच प्रपोज करना एक बेहतरीन अनुभव होगा। झीलों के किनारे की खूबसूरती आपके इज़हार को और खास बना सकती है। प्रपोज करन के लिए बोटिंग के दौरान फूलों के साथ अंगूठी देकर दिल की बात कहें।
5 of 5
लोधी गार्डन (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
गार्डन की हरियाली में खिलेगा प्यार
दिल्ली के लोधी गार्डन, मैसूर के ब्रिंडावन गार्डन, चंड़ीगढ़ के रॉक गार्डन में ताजगी से भरे फूलों के बीच अपने प्यार का इजहार करने का अलग ही एहसास होता है। खुले आसमान और हरियाली का वातावरण इसे और खास बना सकता है। इस दौरान लाल गुलाब के गुलदस्ते साथ लेकर जाएं।