फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gir National Park: खास है गिर राष्ट्रीय उद्यान जहां पीएम मोदी ने मनाया वन्यजीव दिवस, जानें यात्रा की डिटेल

Mon, 03 Mar 2025 10:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 03 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

यहां भारत के सबसे बड़े कद का हिरण, सांभर, चीतल, नीलगाय, चिंकारा और बारहसिंघा भी यहां देखा जाता है। आइए जानते हैं गुजरात में स्थित गिर राष्ट्रीय उद्यान की खासियत और कैसे गिर यात्रा पर पहुंचा जा सकता हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi visit Sasar Gir National Park in Gujarat To Celebrate World Wildlife day 2025 How To reach
गिर राष्ट्रीय उद्यान में पीएम मोदी ने मनाया विश्व वन्यजीव दिवस - फोटो : ANI

Narendra Modi in Gir National Park in Gujarat: विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife day 2025) 3 मार्च को मनाया जा रहा है। ये दिन वन्यजीवों के संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की शुरुआत 2013 में की थी। भारत भी इस दिन को मनाकर वन्यजीवों की रक्षा करने और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए तत्पर है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात (PM Modi In Gujarat) के सासन गिर में विश्व वन्यजीव दिवस (Gir National Park) मनाया। यहां एशियाई शेरों के बीज पीएम मोदी आज रहेंगे और जंगल सफारी का लुत्फ उठाएंगे।



बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने सासन को विश्व के बड़े पर्यटन स्थलों के रूप में जगह दिलाई थी। गिर उद्यान शेरों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां भारत के सबसे बड़े कद का हिरण, सांभर, चीतल, नीलगाय, चिंकारा और बारहसिंघा भी यहां देखा जाता है। आइए जानते हैं गुजरात में स्थित गिर राष्ट्रीय उद्यान की खासियत और कैसे गिर यात्रा पर पहुंचा जा सकता हैं।

PM Narendra Modi visit Sasar Gir National Park in Gujarat To Celebrate World Wildlife day 2025 How To reach
गिर जंगल की खासियत - फोटो : instagram

गिर राष्ट्रीय उद्यान 

गुजरात का गिर राष्ट्रीय उद्यान भारत का एकमात्र स्थान है जहां एशियाई शेर पाए जाते हैं। यह वन्यजीव प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक स्वर्ग की तरह है। अगर आप एडवेंचर, नेचर और वाइल्डलाइफ में रुचि रखते हैं, तो गिर की यात्रा जरूर करें और इस जंगल के रोमांच का आनंद लें। आइए जानते हैं कि सासन के गिर राष्ट्रीय उद्यान कैसे पहुंचा जा सकता है।

गिर जंगल की खासियत 

  • गिर राष्ट्रीय उद्यान दुनिया में एकमात्र स्थान है जहाँ एशियाई शेर खुले जंगल में पाए जाते हैं। यहाँ लगभग 600 से अधिक शेर रहते हैं।  
  • गिर में तेंदुए, चीतल, सांभर, लोमड़ी, लकड़बग्घा, मगरमच्छ और कई अन्य जीव पाए जाते हैं।  
  • पक्षी प्रेमियों के लिए यह जगह बेहद खास है, क्योंकि यहाँ 300 से अधिक प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं।  
PM Narendra Modi visit Sasar Gir National Park in Gujarat To Celebrate World Wildlife day 2025 How To reach
कैसे पहुंचें गिर उद्यान - फोटो : Adobe Stock

गिर राष्ट्रीय उद्यान कैसे पहुंचें?
 

  • फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं तो नेशनल पार्क से 160 किमी दूर किशोर कुमार गांधी एयरपोर्ट है जो कि राजकोट में हैं। वहीं 110 किमी की दूरी पर दीव एयरपोर्ट है। यहां से आप टैक्सी या बस के जरिए गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। 
  • रेल मार्ग से यात्रा के लिए निकटम रेलवे स्टेशन जूनागढ़ है जो कि 80 किमी दूर है और 70 किमी की दूरी पर वेरावल रेलवे स्टेशन है।
  • गिर नेशलन पार्क अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और दीव से सड़क मार्ग के जरिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। टैक्सी या बस से आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi visit Sasar Gir National Park in Gujarat To Celebrate World Wildlife day 2025 How To reach
गिर जंगल में उठाएं सफारी का लुत्फ - फोटो : ANI

गिर जंगल में उठाएं सफारी का लुत्फ

  • गिर उद्यान में जीप सफारी सबसे बड़ा आकर्षण है।  
  • सफारी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग होती है। ऑफलाइन  माध्यम के लिए पार्क के प्रवेश द्वार पर सफारी की बुकिंग की जा सकती है।  
  • सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे और दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक जीप सफारी का समय तय है।  

 

विज्ञापन
PM Narendra Modi visit Sasar Gir National Park in Gujarat To Celebrate World Wildlife day 2025 How To reach
गिर राष्ट्रीय उद्यान कब घूमने जाएं - फोटो : ANI

घूमने का सही समय

गिर राष्ट्रीय उद्यान जाना चाहते हैं तो यहां आने का सबसे उपयुक्त समय अक्तूबर से मार्च तक माना जाता है। मानसून यानी जून से सितंबर तक पार्क बंद रहता है। 

अगर आप यहां घूमने आ रहे हैं तो गिर जंगल के पास ही कई रिसॉर्ट्स, होटल और सरकारी गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं। इसके अलावा सासन गिर  क्षेत्र में अच्छे जंगल लॉज और रिसॉर्ट्स मिल जाते हैं।

PM Modi Lion Safari: प्रधानमंत्री मोदी ने गिर में जंगल सफारी का लिया आनंद; तस्वीरों में देखिए PM का खास अंदाज 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed