मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य पर्यटन बोर्ड की ओर से आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में ओरछा शहर और इसकी संस्कृति आकर्षण का केंद्र होगी। इस उत्सव में कला, संगीत, नृत्य का तो समागम होगा ही, फोटोग्राफी टूर और ऐतिहासिक कहानियों के माध्यम से ओरछा और पूरे मध्य प्रदेश की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। बड़ी संख्या में पर्यटक इस महोत्सव को देखने पहुंचते हैं। आइए जानते हैं, और क्या खासियतें हैं ओरछा महोत्सव की....
कला, संगीत और नृत्य का समागम होगा 'नमस्ते ओरछा', जानें मध्य प्रदेश के इस महोत्सव की खासियतें
झांसी के पास स्थित ओरछा का अपना सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। इससे जुड़ी तमाम कहानियां और किस्से पिछली कई दशकों से लोगों की जुबां पर चढ़ गए हैं। यह महोत्सव मध्य प्रदेश और विशेष रुप से ओरछा की ऐतिहासिक संस्कृति की तरफ पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है। 'नमस्ते ओरछा' महोत्सव की शुरुआत छह मार्च को होगी और समापन आठ मार्च को होगा।
Orchha is brimming with untapped potential; creativity waiting to be unleashed, beauty waiting to be acknowledged & appreciated.
#NamasteOrchha aims to shine the hidden light of Orchha upon the world.
This new year celebrate life, celebrate your roots, in Orchha. pic.twitter.com/ZhQJkyd42C
इस उत्सव के निदेशक यास्मीन किदवई बताते हैं कि मध्य प्रदेश में ओरछा की प्रसिद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और रचनात्मकता छिपे हुए रत्न की तरह है। हमने एक वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से राज्य में मौजूद आकर्षक स्थानों, संस्कृतियों, विचारों और रचनात्मकता को एक साथ लाने में मदद मिलेगी।
We join our hands and welcome you to the land of heritage and happiness, where people of all races, creeds and kinds come together to celebrate the joy of our motherland and it’s people! #NamasteOrchha
.
.#DiscoverOrchha #RediscoverMadhyaPradesh pic.twitter.com/k2zHJfLXE7
तीन दिनों के इस उत्सव का उद्धाटन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 16वीं शताब्दी के ओरछा किले पर आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव में बेतवा नदी के किनारे महाआरती का आयोजन होगा। इसके साथ ही जैविक कृषि उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
Steeped in age old legends and an illustrious heritage; experience the glory and charm of Orchha and its people at #NamasteOrchha.
.
.#DiscoverOrchha #RediscoverMadhyaPradesh pic.twitter.com/DwRp2TlJMk
इधर, मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन सचिव फैज अहमद किदवई ने कहा कि इस उत्सव के माध्यम से आने वाले लोग स्थानीय ओरछा लोगों से मिलकर उनके जीवन के बारे में जान सकेंगे। इस उत्सव में एक खाद्य और शिल्प बाजार का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय व्यंजन और क्षेत्र की पारंपरिक हस्तशिल्प वस्तुएं उपलब्ध होंगी।
Feel yourself come alive surrounded by the energy that resides in the air and the exuberance that dwells everywhere, in Orchha.
Discover Orchha. Discover Happiness.
.#NamasteOrchha #DiscoverToRediscover
pic.twitter.com/oItqIWUJvd